यह पृष्ठ विकिस्रोत चौपाल पर जनवरी से दिसंबर २०२१ में हुई चर्चाओं का पुरालेख पृष्ठ है। इन संवादों पर चर्चाएँ समाप्त हो चुकी हैं इसलिए इसमें बदलाव न करें।
नवीनतम वार्ताओं के लिए देखें विकिस्रोत:चौपाल

जनवरी की निर्वाचित पुस्तक चुनें

जनवरी माह के लिए हड़ताल को निर्वाचित पुस्तक बनाया जा सकता है या दुखी भारत और उपयोगितावाद में से किसी एक पुस्तक को भी निर्वाचित किया जा सकता है किंतु ये दोनों पुस्तकें प्रमाणित नहीं हैं। यदि सदस्यों का सहयोग हो तो इनमें से किसी एक पुस्तक को प्रमाणित करके उसे निर्वाचन योग्य बनाया जा सकता है। यदि सदस्य चाहें तो किसी अन्य पुस्तक का नाम भी सुझा सकते हैं। इस संबंध में सदस्यों के सुझाव और सहयोग का स्वागत है। --नीलम (वार्ता) १७:०८, २६ दिसम्बर २०२० (UTC)[उत्तर दें]

हड़ताल को निर्वाचित पुस्तक बनाना उचित है। स्त्री पराधीनता तथा उपयोगितावाद को प्रमाणित करने का कार्य पूरा कर हम मार्च और मई में निर्वाचित कर सकते हैं। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०१:४६, १ जनवरी २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

मुखपृष्ठ रचनाकार स्तंभ सुझाव

रचनाकार स्तंभ को गतिशील बनाने की सामग्री हमारे पास हो गई है। मुझे लगता है कि अब हमें इसे हर माह बदलना चाहिए तथा उस माह में जन्म या निधन वाले लेखकों को उनके पुस्तकों के साथ प्रदर्शित करना चाहिए। उदाहरण के लिए जनवरी में जयशंकर प्रसाद (जन्म ३० जनवरी) तथा फरवरी में चतुरसेन शास्त्री (निधन २ फरवरी) आदि लेखक प्रदर्शित किए जा सकते हैं। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १४:३७, १५ जनवरी २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

मुखपृष्ठ की विविधता और गतिशीलता बनाए रखने के लिए यह प्रयास सराहनीय है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जा सकता है। --अजीत कुमार तिवारी (वार्ता) १७:१२, १५ जनवरी २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

टिप्पणी के लिए अनुरोध-प्रूफरीड-ए-थान प्रतियोगिता

नमस्ते दोस्तो,

मैंने यहां चर्चा और सलाह के लिए अनुरोध शुरू किया है। पिछले साल हमने दो प्रूफरीड-ए-थान प्रतियोगिता आयोजित की थी। भारतीय भाषा विकीसोर्स के भविष्य के विजन को सेट करने के लिए आपकी प्रतिक्रिया और टिप्पणियों की बहुत आवश्यकता है। चर्चा करने के लिए अंग्रेजी एक आम भाषा हो सकती है, पर अगर आप अपनी मूल भाषा में लिखना चाहते है तो आपका स्वागत है।

इंडिक विकिसोर्स कम्युनिटी की ओर से

जयंता नाथ ११:४५, २३ जनवरी २०२१ (UTC)

मार्च २०२१ की निर्वाचित पुस्तक उम्मीदवार पर राय दें

विकिस्रोत:निर्वाचित पाठ उम्मीदवार पृष्ठ पर मार्च २०२१ के लिए स्त्रियों की पराधीनता को निर्वाचित पुस्तक उम्मीदवार बनाया गया है। इस प्रस्ताव पर सदस्यों की राय का स्वागत है।अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ००:२४, २७ फ़रवरी २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

२५०० परापूर्ण पृष्ठ

आज २०२१ की होली के दिन पिछले डेढ़ वर्ष में हमने ढाई हजार परापूर्ण पृष्ठों का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके लिए सभी सक्रिय सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०७:४५, २९ मार्च २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

अप्रैल २०२१ की निर्वाचित पुस्तक उम्मीदवार पर राय दें

विकिस्रोत:निर्वाचित पाठ उम्मीदवार पृष्ठ पर अप्रैल २०२१ के लिए चोखे चौपदे को निर्वाचित पुस्तक उम्मीदवार बनाया गया है। इस प्रस्ताव पर सदस्यों की राय का स्वागत है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०७:४०, २९ मार्च २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

मई २०२१ की निर्वाचित पुस्तक उम्मीदवार पर राय दें

विकिस्रोत:निर्वाचित पाठ उम्मीदवार पृष्ठ पर मई २०२१ के लिए स्वदेश को निर्वाचित पुस्तक उम्मीदवार बनाया गया है। इस प्रस्ताव पर सदस्यों की राय का स्वागत है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १२:३१, २८ अप्रैल २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

विकिस्रोत संपादन की जानकारी देने के लिए अनुरोध

समस्त संपादकों के ध्यान में लाना चाहता हूँ कि मुझे और मेरे कुछ साथियोंं (तीन या चार लोग), जो कि ज्ञान विज्ञान आंदोलन में सक्रिय हैं, को हिंदी विकिस्रोत की संपादन तकनीक और उपयोग की जानकारी लेनी है। आप में से जो भी मदद करने की स्थिति में हो, वो मुझसे संपर्क कर ले। फिर हम आगामी योजना बना लेंगे। धन्यवाद। Mulkh Singh (वार्ता) ०६:१६, २६ मई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

विकिस्रोत में रुचि दिखाने के लिए आप बधाई के पात्र हैं। आप मुखपृष्ठ पर जाकर विभिन्न तरह के पुस्तकों की कड़ियाँ देख सकते हैं एवं उनके सहारे पूरी पुस्तक पढ़ सकते हैं। संपादन संबंधी सहायता के लिए सहायतापृष्ठ से आपको कुछ मदद मिल सकती है। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १८:१५, २७ मई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

- अनिरुद्ध कुमार जी धन्यवाद। मैं पंजाबी विकीपीडीया और विकीस्रोत पर योगदान देता हूँ। पर मेरे साथियों को एक offline event की तरह जानकारी चाहिए थी जो गूगल मीट जैसे प्लेटफार्म पर मिल जाती तो अच्छा रहेगा। क्योंकि मुझे हिंदी विकिस्रोत पर अनुभव नहीं है और कुछ शुरुआती दिक्कत आ रही है। आप इस पर विचार करें। Mulkh Singh (वार्ता) १२:४१, २८ मई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

मई २०२१ की उपलब्धियाँ

  1. हिंदी विकिस्रोत लगभग नौ लाख दृश्य (876,284) के साथ हिंदी की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली विकि परियोजना बनी।
  2. विकिस्रोत मुख्य नामस्थान पृष्ठों की शब्द संख्या चौंसठ लाख से अधिक (६६,२१,१५६) हुई।
  3. विकिस्रोत पर परापूर्ण पृष्ठों की संख्या उनतीस सौ से अधिक हुई।
  4. स्कैन प्रतिशत ९९.९७ हो गया। इस दृष्टि से हिंदी विकिस्रोत सभी भाषाओं के विकिस्रोतों में दूसरे स्थान पर है।
  5. शोधित पृष्ठों की संख्या तैंतीस हजार से अधिक (33067) तथा प्रमाणित पृष्ठों की संख्या लगभग दस हजार (9856) हुई। वैश्विक शोधित पृष्ठ तालिका में हिंदी विकिस्रोत गुजराती को पीछे छोड़कर चौदहवें स्थान पर पहुंच गया।
  6. सामग्री पृष्ठ (३,७५३) के आधार पर हिंदी विकिस्रोत ४९ वें स्थान पर पहुँचा।
  7. विकिस्रोत बनने के बाद से पृष्ठ संपादन संख्या साढ़े चार लाख से अधिक (४,५१,६८६) हुई।
  8. विकिस्रोत के सभी पृष्ठों की संख्या एक लाख पैंतालिस हजार से अधिक (१,४६,४६५) हो गई।

सक्रिय सदस्यों की संख्या पुनः पचास से अधिक (५१) हुई।

इन उपलब्धियों को हासिल करने में सहभागी रहे सदस्यों की सूची जिन्होंने कम-से-कम २० संपादन किया-
  1. अनिरुद्ध कुमार - १,४७५
  2. अनुश्री साव - १,०५०
  3. नीलम - ५२०
  4. ममता साव9 - ५१५
  5. अजीत कुमार तिवारी - २६९
  6. Vaishali Bhardwaj 5546 - १३६
  7. Suruchi 22 - ११७
  8. अमृता कुमारी पाण्डेय - १०९
  9. Ameresh Thakur - १०१
  10. आदेश यादव - १००
  11. Ishu Awana - ८२
  12. Prisha Rai - ७५
  13. शिवम् सिंह सोम - ६७
  14. Abhishek 5554 - ६१
  15. Neha Tanti - ५७
  16. Itsdeepak3 - ५१
  17. बिपिन बिहारी साव २३ - ४८
  18. शिखर तिवारी - ४३
  19. Sadhana lohmod 5529 - ३७
  20. Manisha yadav12 - ३६
  21. Anshul 5552 - ३४
  22. सौरभ तिवारी 05 - ३१
  23. Sweety-5539 - २८
  24. Kajal mishra5518 - २४
  25. Shruti Pathak 5533 - २१
विकिस्रोत प्रबंधक सभी साथी संपादकों को ये उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए बधाई तथा धन्यवाद देते हैं। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २२:४१, १ जून २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

जून २०२१ की निर्वाचित पुस्तक उम्मीदवार पर राय दें

विकिस्रोत:निर्वाचित पाठ उम्मीदवार पृष्ठ पर जून २०२१ के लिए आज भी खरे हैं तालाब को निर्वाचित पुस्तक उम्मीदवार बनाया गया है। इस प्रस्ताव पर सदस्यों की राय का स्वागत है। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १९:०१, २८ मई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

स्वयंसेवक प्रस्तुति के लिए अपना नाम दें

प्रवीण दास, Senior Partnerships Manager - South Asia, Wikimedia Foundation: द्वारा २८ जून को ई-मेल से हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप को दी गई एक सूचना साझा कर रहा हूँ-

“आज केंद्रीय हिंदी संसथान के मेंबर ने कॉल पे अगले रविवार ४ जुलाई को टॉक और वर्कशॉप के लिए विकिपीडिया के १-२ स्पीकर का परिचय और फोटो माँगा है और हमें आमंत्रण किया है | ये कार्यक्रम शाम ६ बजे के आस पास होगा जिसमे कुछ उनके मेंबर्स दूसरे देशो से जुड़ेंगे | क्या आप इस विषय मैं मेरी कोई सहायता कर सकते है? मेरे ख्याल से अगर १-२ हिंदी विकिपीडिया के एक्सपेरिएंस्ड एडिटर्स जो वर्कशॉप लेने मैं इच्छुक हो, हम उनकी सहायता ले सकते हैं

इस वर्कशॉप का उद्देश्य हिंदी विकिपीडिया की जागरूकता फैलाना है और हमारे यूजर ग्रुप और एडिटर्स द्वारा किये गए प्रयासों को साँझा करना है | इस वर्कशॉप के द्वारा हम हिंदी अध्ययन एवं अध्यापन और अनुसन्धान के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगो को हिंदी विकिपीडिया से जुड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं”

१ जुलाई तक गूगल मीट पर विकिपीडिया के बारे में बताने या प्रस्तुति देने को इच्छुक सदस्य अपना नाम नीचे लिख सकते हैं या हमें ई-मेल कर सकते हैं। मुझे ऐसे प्रयासों से संपादक बढ़ने के आसार नहीं लगते हैं किंतु फिर भी ऐसे प्रयासों से मुझे कोई आपत्ति नहीं है। कम-से-कम ऐसे प्रयास विकिपीडिया के बारे में थोड़ी जागरूकता और बढ़ाते हैं। हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप के ऐसे प्रयासों में अपना नाम शामिल करने की अनुमति देने के संबंध में भी सदस्यों की राय का स्वागत है। विकिमीडिया फाउंडेशन के दक्षिण एसिया सहकारी प्रबंधक के पद पर कार्य करने वाले प्रवीण जी के साथ यूजर ग्रूप का एक इतिहास भी है। पिछले वर्ष २० जुलाई को ये अमेजन के सहयोग से हिंदी विकिपीडिया पर एक लेख बनवाने के संपादनोत्सव का प्रस्ताव लेकर आए थे। हमने प्रस्ताव को समर्थन दिया तथा अमेजन के लिए प्रतियोगिता का प्रारूप तैयार कर भेजा। इसके बाद अमेजन इंडिया के कुछ कर्मचारियों के साथ यूजर ग्रूप की फोन मीटिंग होने की योजना थी जिसमें कुछ ठोस निकलकर आने पर हमने चौपाल पर सूचना देने का निश्चय किया था। किंतु प्रवीण जी उस फोन बैठक का ही आयोजन नहीं कर सके प्रतियोगिता प्रस्ताव स्वीकृत कराना तो दूर की बात थी। मैने इस प्रस्ताव के लाने पर पुरानी याद ताजा करायी तो प्रवीण जी ने उस प्रस्ताव पर पुनः अमेजन वालों से बात करने की बात कही है। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०१:२६, ३० जून २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

हिंदी साहित्य का इतिहास संपादन परियोजना

हिंदी विकिस्रोत पर हिंदी साहित्य का इतिहास की कई महत्वपूर्ण पुस्तकें अशोधित रूप में उपलब्ध हैं। इन्हें शोधित करने के लिए २० मई से २० जून तक विकिस्रोत:हिंदी साहित्य का इतिहास संपादनोत्सव परियोजना सुरु की गई है। हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा संचालित इस परियोजना में कोई पुरस्कार देने की योजना नहीं है। यह स्वैच्छिक है। इच्छुक सदस्यों का स्वागत है। परियोजना पृष्ठ पर निर्देश तथा पुस्तकों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २३:२०, ४ जून २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

यह परियोजना समाप्त हो चुकी है। एक माह की इस परियोजना में लगभग ४० सदस्यों ने ८ पुस्तकों के बारह सौ से अधिक पुस्तकों का शोधन किया। इसके कारण हिंदी विकिस्रोत वैश्विक शोधित विकिस्रोत तालिका में एक स्थान आगे बढ़कर चौदहवें स्थान पर पहुँच गया। प्रतिभागी सदस्यों का इस परियोजना को सफल बनाने के लिए हिंदी विकिस्रोत प्रबंधकों एवं हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप की ओर से धन्यवाद। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०२:३३, १ जुलाई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

जून २०२१ की उपलब्धियाँ

  1. हिंदी विकिस्रोत पहली बार दस लाख से अधिक (1,011,271) बार देखा गया। यह हिंदी विकिपीडिया के बाद सबसे ज्यादा देखा जाने वाला विकि प्रकल्प बना रहा।
  2. स्कैन प्रतिशत ९९.९७ के साथ हिंदी विकिस्रोत वैश्विक विकिस्रोत तालिका में दूसरे स्थान पर है।
  3. पुस्तकों के स्कैन पृष्ठों की संख्या एक लाख चालीस हजार से अधिक (140463) हुई।
  4. प्रमाणित पृष्ठों की संख्या दस हजार से अधिक (१०,१२६) हुई। वैश्विक शोधित पृष्ठ तालिका में हिंदी १४ वें स्थान पर कायम है।
  5. सामग्री पृष्ठ (३,७६३) के आधार पर हिंदी विकिस्रोत वैश्विक तालिका में ४९ वें स्थान पर कायम रहा।
  6. सक्रिय सदस्यों की संख्या पचास से अधिक (५६) हुई। वैश्विक सूची में हिंदी विकिस्रोत नौवें स्थान पर रहा।
  7. पूर्ण प्रमाणित पुस्तकों की संख्या ३४ हुई।
इन उपलब्धियों को हासिल करने में सहभागी रहे सदस्यों की सूची जिन्होंने जून २०२१ में ३० या अधिक संपादन कार्य किया-
  1. ममता साव9 - ५७५
  2. अनिरुद्ध कुमार - ४६९
  3. अनुश्री साव - २९७
  4. नीलम - २८४
  5. अजीत कुमार तिवारी - २२७
  6. Amit 5505 - १५३
  7. शिवांग 5532 - १३९
  8. Ishu Awana - १०२
  9. علاءअंजली विश्वकर्मा - ६०
  10. Shubham sah31 - ३८
  11. Vijay Okheda 5544 - ३८
  12. Uday 5542 - ३७
  13. बिपिन बिहारी साव २३ - ३७
  14. Prisha Rai - ३४
  15. Pinki5523 – ३१
विकिस्रोत प्रबंधक सभी साथी संपादकों को ये उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए बधाई तथा धन्यवाद देते हैं। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०२:१३, १ जुलाई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

मुखपृष्ठ 'पूर्ण पुस्तकें' सुझाव

हमारे पास ३५ प्रमाणित पुस्तकें परापूर्ण हो चुकी हैं। इस सामग्री के उपयोग से हम 'पूर्ण पुस्तकें' स्तंभ को गतिशील बना सकते हैं। मेरा सुझाव है कि परापूर्ण पुस्तक को दिन के अनुरूप बदलने वाले साँचे के रूप में व्यवस्थित किया जाय जिससे कि विकिस्रोत की सबसे अच्छी पुस्तकों को इसमें प्रदर्शित किया जा सके। हर दिन स्वतः इसमें नई पूर्ण पुस्तक दिखाई देगी। ये पुस्तकें फिलहाल हर माह पुनरावृत्त होंगी। अर्थात् १ जनवरी को दिखाई देने वाली पुस्तक पुनः १ फरवरी को दिखाई देगी। हम इसमें प्रदर्शित होने के लिए सबसे पहले निर्वाचित पुस्तकें चुनेंगें। कुछ बचे हुए स्थानों की पूर्ति प्रमाणित पुस्तकों में से करेंगें। सदस्यों की सहमति हुई तो १ अगस्त से हम इस परिवर्तन को लागू करेंगें। इस सुझाव से संबंधित आपकी राय का स्वागत है। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १८:१०, ९ जुलाई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

यह व्यवस्था मुखपृष्ठ की दृश्यता और भी बेहतर कर सकती है। हालाँकि यह कार्य थोड़े यादृच्छिक (arbitrary) रूप में होना चाहिए। आशय यह कि किसी माह की पहली तारीख़ को दिखने वाली पुस्तक ही अगले माह की पहली तारीख़ को न दिखे। चूँकि पूर्ण पुस्तकों की संख्या ३५ हो चुकी है, जो कि भविष्य में बढ़ती ही रहेगी, तो कुछ ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि एक पुस्तक कम से कम तीस दिन के बाद ही दिखे लेकिन उसके बाद भी केवल वही न दिखे। अन्य सदस्यों की राय भी मिल जाय तो इस पर अमल किया जा सकता है। --अजीत कुमार तिवारी (वार्ता) १२:४७, १६ जुलाई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]
  समर्थन जी सर ऐसा करने से हमें वो सभी अच्छी पुस्तकें पढ़ने को मिलेंगी जो हाल ही में पूर्ण हुई हैं।--ममता साव9 (वार्ता) १३:२९, १६ जुलाई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]
@अजीत कुमार तिवारी: जी, आपका कहना ठीक है। पहले मेरा विचार था कि हम विकिस्रोत:पूर्ण पुस्तक/१.../३० के रूप में पृष्ठ बनाते हैं। ये हर माह दुहराए जाएंगें। परंतु आपके सुझाव के बाद हम इसे दिन और माह के रूप में बनाएंगें। उदाहरण के लिए विकिस्रोत:पूर्र्ण पुस्तक/१ जनवरी.../३१ दिसंबर। इनमें हम सभी परापूर्ण पुस्तकों को दुहराते जाएंगें। जैसे जैसे परापूर्ण पुस्तकों की संख्या बढ़ेगी पुनरावृत्ती की मात्रा घटेगी। सदस्यों की राय को देखकर इसे १ अगस्त से लागू करने का प्रयास करते हैं। एक और रास्ता है जिसमें पहले तरह के पृष्ठों को यादृच्छिक रूप से साँचे में लगने दिया जाय। मगर इस प्रारूप में हमें स्वयं पता नहीं होगा कि अगली बार कौन सी पूर्ण पुस्तक लगेगी। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०९:५५, १८ जुलाई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]
पूर्ण पुस्तक साँचा सुधार दिया गया है। अब हर बार मुखपृष्ठ खोलने पर पूर्ण पुस्तकें में अलग-अलग पुस्तक दिखेगी। फिलहाल पिछले जून तक की २५ निर्वाचित पुस्तकें इस साँचे में यादृच्छिक रूप से दिखेंगी। जैसे जैसे और पुस्तकों के पृष्ठ बनेंगें इस सांचे में दिखने वाले पृष्ठों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १६:१८, २१ जुलाई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]
उपर्युक्त चर्चा को एक पुरालेख के रूप में संरक्षित किया गया है। कृपया इसमें कोई बदलाव न करें। आगे की चर्चा इस पृष्ठ पर नये विभागों में होनी चाहिए



३००० परापूर्ण पृष्ठ

आज के दिन हमने मिलजुलकर तीन हजार पृष्ठ परापूर्ण कर लिए हैं। इसके लिए सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०९:४०, १८ जुलाई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

हिंदी विकिस्रोत एक स्थान बेहतर

सामग्री पृष्ठों के अनुसार बनी ७० विकिस्रोतों की वैश्विक तालिका में अब हिंदी ३९५२ पृष्ठों के साथ इंडोनेशियाई विकिस्रोत (३९४९ पृष्ठ) से आगे बढ़कर ४७वें स्थान पर है। सभी सदस्यों को बधाई! -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०७:३४, २९ जुलाई २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

जुलाई २०२१ की उपलब्धियाँ

  1. हिंदी विकिस्रोत पहली बार ग्यारह लाख से अधिक (११,१८,२९१) बार देखा गया। २२ देशों में इसके १ हजार से अधिक पृष्ठ देखे गए।
  2. शोधित पृष्ठों की संख्या चौंतीस हजार से अधिक (३४,०२२) हुई। वैश्विक शोधित पृष्ठ तालिका में हिंदी १४ वें स्थान पर कायम है।
  3. हिंदी विकिस्रोत सामग्री पृष्ठ (३,९६०) के साथ वैश्विक तालिका में इंडोनेशियाई विकिस्रोत को पीछे छोड़कर ४७ वें स्थान पर पहुंच गया।
  4. पूर्ण प्रमाणित पुस्तकों की संख्या ३६ हुई।
  5. स्कैन प्रतिशत ९९.९७ के साथ हिंदी विकिस्रोत वैश्विक विकिस्रोत तालिका में दूसरे स्थान पर है।
विकिस्रोत प्रबंधक सभी साथी संपादकों को ये उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए बधाई तथा धन्यवाद देते हैं। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २२:०८, १ अगस्त २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

इंडिक विकिसोर्स प्रूफ्रेडथॉन अगस्त २०२१

 

प्यारे संपादकों,

पिछले साल प्रूफरीडथॉन में आपकी भागीदारी और समर्थन के लिए आपको धन्यवाद और बधाई। CIS-A2K ने इस साल फिर से ऑनलाइन इंडिक विकिसोर्स प्रूफरीडथॉन अगस्त 2021 का आयोजन किया है ताकि इस भारतीय स्वतंत्रता के सीजन में हमारे भारतीय क्लासिक साहित्य को डिजिटल प्रारूप में समृद्ध किया जा सके।

आपको किस चीज़ की जरूरत है;

बुकलिस्ट: प्रूफरीड की जाने वाली किताबों के संग्रह दी ज़रूरत। कृपया अपनी भाषा में कोई पुस्तक खोजने में हमारी सहायता करें। पुस्तक किसी तीसरे पक्ष की वेबसाइट पर यूनिकोड स्वरूपित पाठ के साथ उपलब्ध नहीं होनी चाहिए। कृपया पुस्तकें एकत्र करें और हमारे इवेंट की पृष्ठ पुस्तक सूची में जोड़ें। आपको यहां बताए गए कॉपीराइट दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। पुस्तक खोजने के बाद, आपको पुस्तक के पृष्ठों की जांच करनी चाहिए और <पेजलिस्ट/> बनाना चाहिए।

प्रतिभागी: यदि आप इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं तो कृपया प्रतिभागी अनुभाग में अपने नाम पर हस्ताक्षर करें।

समीक्षक: कृपया इस प्रूफरीडथॉन के व्यवस्थापक/समीक्षक के रूप में स्वयं को बढ़ावा दें और अपना प्रस्ताव यहां जोड़ें। व्यवस्थापक/समीक्षक इस प्रूफरीडथॉन में भाग ले सकते हैं।

मीडिया कवरेज: हम सभी इंडिक विकिसोर्स समुदाय के सदस्यों से अनुरोध करते हैं, कृपया सभी सोशल मीडिया चैनलों में जानकारी पहुंचाइए, हम हमेशा आपके विकिपीडिया/विकिसोर्स को साइटनोटिस का उपयोग करने के लिए मनाने की कोशिश करते हैं। बेशक, आपको अपने स्वयं के विकिसोर्स साइटनोटिस का भी उपयोग करना चाहिए। कुछ पुरस्कार: CIS-A2K द्वारा कुछ पुरस्कार दिए जा सकते हैं। मान्य और प्रूफरीड पृष्ठों की गणना करने का एक तरीका:इंडिक विकिसोर्स कॉन्टेस्ट टूल्स <https://indic-wscontest.toolforge.org/>

समय : 15 अगस्त 2021 से 00.01 से 31 अगस्त 2021 तक 23.59 (IST)

नियम और दिशानिर्देश: मूल नियम और दिशानिर्देश यहां वर्णित हैं।

स्कोरिंग: विवरण स्कोरिंग विधि का वर्णन यहां किया गया है। हम आशा करता हूं कि इस वर्ष लॉकडाउन में कई भारतीय विकी स्रोत शामिल।

होंगे।

आप के प्रति वफादार Jayanta (CIS-A2K) (वार्ता) ०६:५३, १ अगस्त २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

@Jayanta (CIS-A2K): आपका यह आयोजन विकिस्रोत के संवर्धन में सहायक होगा। हम जरूर शामिल होंगें। आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०१:०९, ३ अगस्त २०२१ (UTC)[उत्तर दें]
@अनिरुद्ध कुमार और अजीत कुमार तिवारी: जी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धन्यवाद। मैंने टूल पेज बनाया है। आप तय करते हैं कि सत्यापन के लिए अंक हैं या नहीं। TOOL में पुस्तकें जोड़ने का अनुरोधकर रहा हूँ। फिर से धन्यवाद।Jayanta (CIS-A2K) (वार्ता) १०:१२, १४ अगस्त २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

भारतीय विकिस्रोत संपादनोत्सव/अगस्त २०२१

हिंदी विकिस्रोत पर विकिस्रोत:भारतीय विकिस्रोत संपादनोत्सव/अगस्त २०२१ नाम से इस संपादनोत्सव से संबंधित पृष्ठ बना दिया गया है। इस संपादनोत्सव में भाग लेने को इच्छुक सदस्य इसी पृष्ठ पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। वे अपनी एक आरंभिक पुस्तक भी चुन सकते हैं। इसकी कड़ी सही समय पर मेटा पर दे दी जाएगी। मेटा पर वर्णित सामान्य प्रतियोगिता के नियमों के साथ ही इस पृष्ठ पर उल्लिखित नियमों के अनुरूप ही प्रतियोगिता में भाग लें। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०१:१९, ३ अगस्त २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

हिंदी विकिस्रोत एक पायदान और ऊपर ४६वें स्थान पर

हमने चार हजार सामग्री पृष्ठ का लक्ष्य हासिल कर लिया है। साथ ही हमारे सामूहिक प्रयासों से सामग्री पृष्ठों के अनुसार निर्मित वैश्विक विकिस्रोत सूची में हिंदी (४०५३ पृष्ठ) पिडमंटीज (४०२३ पृष्ठ) को पीछे छोड़कर ४६ वें स्थान पर पहुँच गई है। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २१:१८, ११ अगस्त २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

अगस्त २०२१ की उपलब्धियाँ

  1. हिंदी विकिस्रोत पहली बार लगभग पंद्रह लाख (14,95,732) बार देखा गया।
  2. ३४ देशों में इसके १ हजार से अधिक पृष्ठ देखे गए। ८ देशों में दो हजार से ज्यादा तथा ३ देशों में सात हजार से ज्यादा पृष्ठ देखे गए।
  3. शोधित पृष्ठों की संख्या इकतालिस हजार से अधिक (४१,१९८) हुई। वैश्विक शोधित पृष्ठ तालिका में हिंदी १४ वें स्थान पर कायम है।
  4. हिंदी विकिस्रोत सामग्री पृष्ठ (४,१५८) के साथ वैश्विक तालिका में पिमंटीज विकिस्रोत को पीछे छोड़कर ४६ वें स्थान पर पहुंच गया।
  5. शोधित पुस्तकों की संख्या ९७ हुई।
  6. परापूर्ण पृष्ठों की संख्या ३३१२ हुई। स्कैन प्रतिशत ९९.९७ के साथ हिंदी विकिस्रोत वैश्विक विकिस्रोत तालिका में दूसरे स्थान पर है।
  7. मुख्यनाम स्थान पृष्ठों की शब्द संख्या ७० लाख से अधिक हुई।

इस माह की उपलब्धियों को हासिल करने में सौ से अधिक संपादन कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सदस्यों में नीलम, ममता साव9, Manisha yadav12, अनिरुद्ध कुमार, अजीत कुमार तिवारी, रोहित साव27, अमृता कुमारी पाण्डेय, शिखर तिवारी, अनुश्री साव, सौरभ तिवारी 05, Prajjwal3959, अँजली चौधरी, बिपिन बिहारी साव २३, Neha Tanti शामिल हैं।

विकिस्रोत प्रबंधक सभी साथी संपादकों को ये उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए बधाई तथा धन्यवाद देते हैं। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १८:१६, २ सितम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

संपादनोत्सव में भाग लें

विकिस्रोत:आरंभिक हिंदी गद्य संपादनोत्सव में भाग लेकर १४ सितंबर २०२१ से ३१ सितंबर २०२१ के बीच सौ पृष्ठों का संपादन करें एवं पुरस्कार प्राप्त करें। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १४:२१, १४ सितम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

३५०० परापूर्ण पृष्ठ

हिंदी विकिस्रोत संपादकों ने मिलजुलकर पैंतीस सौ पृष्ठ परापूर्ण कर लिए हैं। इसके लिए सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १२:१५, १६ सितम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

सितंबर २०२१ की उपलब्धियाँ

  1. हिंदी विकिस्रोत लगातार चौथे माह दस लाख से अधिक (11,14,252) बार देखा गया।
  2. २३ देशों में इसके १ हजार से अधिक पृष्ठ देखे गए। ६ देशों में दो हजार से ज्यादा तथा ३ देशों में पाँच हजार से ज्यादा पृष्ठ देखे गए।
  3. शोधित पृष्ठों की संख्या बयालिस हजार से अधिक (४२,९७७) हुई। वैश्विक शोधित पृष्ठ तालिका में हिंदी १५ वें स्थान पर कायम है।
  4. हिंदी विकिस्रोत ४,४३७ सामग्री पृष्ठ के साथ वैश्विक तालिका में ४७ वें स्थान पर है।
  5. शोधित पुस्तकों की संख्या सौ से अधिक (१०३) हुई।
  6. प्रमाणित पुस्तकों की संख्या ३९ हुई।
  7. परापूर्ण पृष्ठों की संख्या साढ़े तीन हजार से अधिक (३,५८०) हुई। स्कैन प्रतिशत ९९.९७ के साथ हिंदी विकिस्रोत वैश्विक विकिस्रोत तालिका में दूसरे स्थान पर है।
  8. मुख्यनाम स्थान पृष्ठों की शब्द संख्या ७४ लाख से अधिक हुई।

इस माह की उपलब्धियों को हासिल करने में योगदान करने वाले सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद। इस माह सौ से अधिक संपादन करने वाले सदस्यों की सूची:

  1. नीलम - [७२० संपादन पिछले ३० दिनों में]
  2. अनिरुद्ध कुमार - [६७७ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  3. ममता साव9 - [३२९ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  4. रोहित साव27 - [२९४ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  5. Anshul 5552 - [२४५ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  6. Kajal mishra5518 - [२२३ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  7. Ameresh Thakur - [२०६ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  8. Manisha yadav12 - [१८२ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  9. Ishu Awana - [१५९ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  10. अंजली विश्वकर्मा - [१३३ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  11. अँजली चौधरी - [१२५ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  12. Punam Kumari shaw - [१२२ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  13. आदेश यादव - [१२० संपादन पिछले ३० दिनों में]
  14. अनुश्री साव - [११६ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  15. Suruchi 22 - [११४ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  16. अमृता कुमारी पाण्डेय - [१०५ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  17. Itsdeepak3 - [१०४ संपादन पिछले ३० दिनों में]
--अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ००:२०, २ अक्टूबर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

मुखपृष्ठ पर इस माह की परियोजनाएँ अनुभाग

हमें विकिस्रोत मुखपृष्ठ पर इस माह की परियोजना नाम से एक अनुभाग शुरु करना चाहिए। इसमें इस माह शोधित, प्रमाणित तथा परापूर्ण करने वाले पुस्तकों की कड़ी दी जाएगी। पुस्तकों का चयन उनकी उपयोगिता के अनुसार आम चर्चा द्वारा प्राप्त सहमति से किया जाएगा। इससे सदस्यों को वर्तमान माह की योजना तथा किए जाने योग्य कार्यों का ज्ञान रहेगा। इस तरह निर्वाचित पुस्तक बनाने का सामूहिक प्रयास संगठित किया जा सकेगा। इसके लिए मुखपृष्ठ पर मौजूद कला और विज्ञान के दो विषयों के अनुभाग को एक में ही संयोजित कर दिया जाएगा।
  • इस प्रस्ताव के लागू होने की स्थिति में निम्न कार्य किया जाएगा:
  1. 'विज्ञान और समाज विज्ञान' तथा 'साहित्य कला और संगीत' के दो अनुभागों को एक ही अनुभाग 'विषय' में संयोजित कर दिया जाएगा।
  2. 'इस माह की परियोजना' शीर्षक नया अनुभाग शुरु किया जाएगा जो विषय संयोजन के बाद खाली हुए संदूक की जगह लेगा।

इस संबंध में सदस्यों की राय का स्वागत है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १७:२८, ३० अक्टूबर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

इस अनुभाग का नाम सहकार्य रखना बेहतर होगा। अंग्रेजी विकिस्रोत पर इसी तरह का अनुभाग कोलैबोरेशन नाम से बना है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ००:२९, ५ नवम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]
सदस्यों से अनुरोध है कि सहकार्य से संबंधित पृष्ठ- विकिस्रोत:सहकार्य तथा विकिस्रोत:सहकार्य उम्मीदवार को देखें तथा अपनी राय दें। इनपर पुस्तकों को सहकार्य बनाने संबंधी नियम और प्रक्रिया लिखी गई है। सहमति होने पर सहकार्य नीति पृष्ठ को स्वीकृत घोषित कर मुखपृष्ठ के अनुभाग में लगा दिया जाएगा। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०३:२८, ५ नवम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

अक्टूबर २०२१ की उपलब्धियाँ

  1. सामग्री पृष्ठों की संख्या चौआलिस सौ से अधिक (४,४५४) हुई। हिंदी विकिस्रोत सामग्री पृष्ठ की वैश्विक तालिका में ४८ वें स्थान पर बना रहा।
  2. प्रमाणित पृष्ठों की संख्या ग्यारह हजार से अधिक (११,०६३) हुई।
  3. शोधित पृष्ठों की संख्या तैंतालिस हजार से अधिक (४३,४३१) हुई। वैश्विक शोधित पृष्ठ तालिका में हिंदी १५ वें स्थान पर कायम है।
  4. हिंदी विकिस्रोत लगातार पाँचवें माह दस लाख से अधिक (१०,००,४५०) बार देखा गया।
  5. २८ देशों में इसके १ हजार से अधिक पृष्ठ देखे गए। ४ देशों में दो हजार से ज्यादा तथा २ देशों (भारत और अमेरिका) में दस हजार से ज्यादा पृष्ठ देखे गए।
  6. प्रमाणित पुस्तकों की संख्या ४१ हुई।
  7. परापूर्ण पृष्ठों की संख्या छत्तीस सौ से अधिक (३६८५) हुई। स्कैन प्रतिशत ९९.९७ के साथ हिंदी विकिस्रोत वैश्विक विकिस्रोत तालिका में दूसरे स्थान पर है।
  8. मुख्यनाम स्थान पृष्ठों की शब्द संख्या ७६ लाख से अधिक हुई।

इस माह की उपलब्धियों को हासिल करने में योगदान करने वाले सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २३:२२, ४ नवम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

इस माह तीस से अधिक संपादन करने वाले सदस्यों की सूची:
  1. नीलम - [३०३ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  2. ममता साव9 - [२६१ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  3. अनिरुद्ध कुमार - [१२८ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  4. शिखर तिवारी - [७१ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  5. अजीत कुमार तिवारी - [५४ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  6. सौरभ तिवारी 05 - [४७ संपादन पिछले ३० दिनों में]


सभी सदस्यों के सहयोग से वैश्विक विकिस्रोत तालिका में हिंदी विकिस्रोत स्कैन प्रतिशत १०० के साथ प्रथम स्थान पर है। प्रबंधकगण की ओर से हिंदी विकिस्रोत को इस उपलब्धि तक पहुँचाने के लिए सभी सदस्यों को शुभकामनाओं सहित धन्यवाद।--नीलम (वार्ता) ०६:३०, ६ नवम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]
अरे वाह! पांच हजार सामग्री पृष्ठ, साढ़े तीन हजार परापूर्ण पृष्ठ और सौ प्रतिशत स्कैन प्रतिशत! ये आँकड़े विकिस्रोत साथियों के परिश्रम को प्रदर्शित करने वाले हैं। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०४:०८, ७ नवम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]
सफाइ अभियान के बाद सामग्री पृष्ठ घटकर साढ़े चार हजार रह गए हैं। मगर स्कैन प्रतिशत सौ है और परापूर्ण पृष्ठ भी लगभग सैंतीस सौ हो गए हैं। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २३:३६, ८ नवम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]
सामग्री पृष्ठ की संख्या पुनः पाँच हजार पहुंच गई है। इस परियोजना से निरंतर जुड़े रहने वाले सभी सपस्यों को बधाई। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०३:४९, २१ नवम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

नवंबर २०२१ की उपलब्धियाँ

  1. स्कैन प्रतिशत १०० हुआ। हिंदी वैश्विक विकिस्रोत तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
  2. सामग्री पृष्ठों की संख्या पांच हजार से अधिक (५,०७५) हुई। हिंदी विकिस्रोत सामग्री पृष्ठ की वैश्विक तालिका में ४५ वें स्थान पर पहुँच गया।
  3. हिंदी विकिस्रोत मुख्यनाम स्थान पर अब ८० लाख से अधिक शब्द हो गए हैं।
  4. शोधित पृष्ठों की संख्या साढ़े तैंतालिस हजार से अधिक (43,511) हुई। वैश्विक शोधित पृष्ठ तालिका में हिंदी १५ वें स्थान पर कायम है।
  5. हिंदी विकिस्रोत लगातार छठे माह दस लाख से अधिक (12,07,738) बार देखा गया।
  6. २7 देशों में इसके १ हजार से अधिक पृष्ठ देखे गए। 5 देशों में दो हजार से ज्यादा तथा २ देशों (भारत और अमेरिका) में बीस हजार से ज्यादा पृष्ठ देखे गए।
  7. प्रमाणित पुस्तकों की संख्या ४४ तथा शोधित पुस्तकों की संख्या १०६ हुई।
  8. परापूर्ण पृष्ठों की संख्या अड़तीस सौ से अधिक (3,888) हुई।
इस माह सौ से अधिक संपादन करने वाले सदस्यों की सूची:
  1. अनिरुद्ध कुमार - [६३५ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  2. नीलम - [४०३ संपादन पिछले ३० दिनों में]
  3. ममता साव9 - [१६५ संपादन पिछले ३० दिनों में]

इस माह की उपलब्धियों को हासिल करने में योगदान करने वाले सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०९:२३, २ दिसम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

४००० परापूर्ण पृष्ठ

आज के दिन हमने मिलजुलकर चार हजार पृष्ठ परापूर्ण कर लिए हैं। इसके लिए सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १६:०७, १८ दिसम्बर २०२१ (UTC)[उत्तर दें]