भ्रमरगीत-सार/३७७-जो पै राखति हौ पहिंचानि

[ २२२ ]

राग सारंग

जो पै राखति हौ पहिंचानि।
तौ बारेक मेरे मोहन को मोहिं देहु दिखाई आनि॥
तुम रानी बसुदेवगिरहिनी हम अहीर ब्रजबासी।
पठै देहु मेरो लाल लड़ैतो बारों ऐसी हाँसी[१]
भली करी कंसादिक मारे अवसर-काज कियो।
अब इन गैयन कौन चरावै भरि भरि लेत हियो॥
खान, पान, परिधान, राजसुख केतोउ लाड़ लड़ावै।
तदपि सूर मेरो यह बालक माखन ही सचु[२] पावै॥३७७॥

  1. बारों ऐसी हाँसी=ऐसी हँसी चूल्हे में जाय।
  2. सचु=सुख।