विकिस्रोत:मातृभाषा दिवस संपादनोत्सव २०२३

मातृभाषा दिवस संपादनोत्सव २०२३ "हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप" द्वारा आयोजित एक संपादनोत्सव है, जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (२१ फरवरी) २०२३ से २७ फरवरी २०२३ तक हिंदी विकिस्रोत पर उपलब्ध अशोधित पुस्तकों को शोधित करना है।

  1. संपादनोत्सव अवधि — २१ फरवरी से २७ फरवरी २०२३ ई॰।
  2. नीचे पुस्तक सूची में दर्ज़ पुस्तकों के निर्देशित पृष्ठों में से शोधित किए गए पृष्ठ ही अंक के लिए गिने जाएँगे। सूची के बाहर की पुस्तकों पर किए गए कार्य संपादनोत्सव के लिए मान्य नहीं होंगे।
  3. प्रतिभागी एक दिन में अधिकतम ३० अंक प्राप्त कर सकते हैं। पूरे ७ दिनों में अधिकतम २१० अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
  4. पुस्तक सूची में पुस्तक के नाम के साथ ही दस अंक प्राप्त करने के लिए शोधित किए जाने वाले पृष्ठों की संख्या का उल्लेख कर दिया गया है। ३० अंक से अधिक के पृष्ठों का एक दिन में शोधन न करें।
  5. यदि पृष्ठ में तीन या अधिक गलतियाँ हो तो उसके लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
  6. निर्धारित सीमा से अधिक पृष्ठ शोधित करने पर आरंभिक पृष्ठ प्रतियोगिता में शामिल माने जाएँगे तथा बाद के अतिरिक्त पृष्ठों को नहीं गिना जाएगा और उसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएँगे।
  7. प्रतिभागियों से एक पुस्तक चुनने तथा उसे पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करने की उम्मीद की जाती है। शोधित करने के लिए किसी अन्य प्रतिभागी द्वारा चुनी हुई पुस्तक को न चुनें।
  8. प्रतिभागी नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में अपना हस्ताक्षर करने के साथ-साथ शोधित करने के लिए अपने द्वारा चुनी गई पुस्तक का भी उल्लेख करें जिससे दूसरों को पुस्तक चुनने में सुविधा हो।
  9. एक पुस्तक का शोधन पूरा कर लेने के बाद ही दूसरी पुस्तक का चुनाव करें। यदि किसी पुस्तक पर शोधन कार्य अधूरा छोड़ रहे हों तो उसका स्पष्टीकरण अवश्य दें।
  10. पुस्तक पर दो दिनों (४८ घंटे) संपादन न करने की स्थिति में प्रतिभागी के नाम के आगे से वह पुस्तक हटायी जा सकती है तथा वह पुस्तक किसी अन्य प्रतिभागी द्वारा शोधन के लिए चुनी जा सकती है।
  11. पुस्तक के पृष्ठों को पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करें। उदाहरण के लिए १, २, ३... २४५, २५६ आदि। मनमाने ढंग से पृष्ठ शोधित न करें।
  12. प्रतिभागी संपादनोत्सव के अंतिम दिन (२७ फरवरी २०२३) तक ही अपने शोधित पृष्ठों की गलतियाँ सुधार सकते हैं। इसके बाद के सुधार संपादनोत्सव के दौरान के कार्य नहीं माने जाएँगे। पुनरीक्षक ऐसे पृष्ठों के शोधित स्तर को अशोधित कर सकते हैं जो अंतिम दिन तक ठीक नहीं किए गए हों मगर बाद में सुधारे जाएँ।
  13. प्रतियोगिता के दौरान केवल यंत्राभिज्ञान (OCR) न करें। जिन पुस्तकों के पृष्ठ यंत्राभिज्ञानित नहीं हैं उन्हें ओसीआर करने के साथ-साथ शोधित भी करें। प्रतियोगिता के दौरान बिना पृष्ठ शोधित किए एक से अधिक पृष्ठों का OCR करने वाले प्रतिभागियों को बिना किसी सूचना के दो घंटे के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। ऐसी गलती दुबारा करने पर पूरे प्रतियोगिता की अवधि के लिए प्रतिभागी प्रतिबंधित किए जा सकते हैं।
  14. क्रॉप-टूल जैसे तकनीक की सहायता से मशीनी तौर पर शोधित किए पृष्ठ इस प्रतियोगिता के दौरान अंक के लिए अमान्य होंगे।
  15. तीन चेतावनियों के बाद भी उपर्युक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले को प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है या प्रतिबंधित किया जा सकता है।
  16. प्रबंधक/पुनरीक्षक के प्रतियोगिता संबंधी निर्णय सर्वमान्य होंगे।

पुरस्कार सम्पादन

इस संपादनोत्सव के लिए निर्धारित पुरस्कार निम्नलिखित हैं :

  • पहला पुरस्कार — पाँच सौ रुपए का उपहार कूपन।
  • दूसरा पुरस्कार — चार सौ रुपए का उपहार कूपन।
  • तीसरा से दसवाँ पुरस्कार — तीन सौ का उपहार कूपन।
  • ४० से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभागियों को 200 का उपहार कूपन दिया जाएगा।
  • पहला और दूसरा पुरस्कार के लिए कम-से-कम १०० अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

सुझायी गई पुस्तकें सम्पादन

निम्न पुस्तकों को शोधन के लिए चुनें-
  1. साहित्य का इतिहास दर्शन, (१० अंक/ ६ पृष्ठ), (पृष्ठ १९ से ८९ तथा ९६ से ३४१ तक)
  2. योगवासिष्ठ भाषा (दूसरा भाग), (१० अंक/ ७ पृष्ठ), (५८८ से ६०३ तथा ६०७ से ८१८ तक)
  3. कुसुम कुमारी, (१० अंक/ ७ पृष्ठ), (पृष्ठ ६६ से २२५ तक) - शीतल सिन्हा
  4. चतुरी चमार, (१० अंक/ १० पृष्ठ), (पृष्ठ ५३ से ८५ तक) - Neha Tanti
  5. जहाँगीरनामा, (१० अंक/ १० पृष्ठ), (पृष्ठ ५८८ से ८१८ तक) - आँचल तिवारी
  6. योगवासिष्ठ भाषा (प्रथम भाग), (१० अंक/ ७ पृष्ठ), (५९४ से ६०९ तथा ६१३ से ८२४ तक) - मनिषा यादव
  7. रवींद्र कविता कानन, (१० अंक/ १० पृष्ठ), (पृष्ठ १४ से १५६ तक)- अनुश्री साव
  8. संत काव्य, (१० अंक/ ९ पृष्ठ), (पृष्ठ ५५ से १३७, १४० से ३०९, ३११ से ३७६, ३७८ से ५३२, ५३४ से ५८७) - ममता साव9
  9. सम्पत्तिशास्त्र, (१० अंक/ ६ पृष्ठ), (१५८ से १७९, १८१ से २०४, २०६ से ३०९, ३१२ से ३८६ तक) - अमृता कुमारी पाण्डेय
  10. हिंदुई साहित्य का इतिहास, (१० अंक/ ९ पृष्ठ), (पृष्ठ ८४ से २०० तक तथा २६१ से ५३१ तक) - बंदना महतो

प्रगति सम्पादन

  1. संत काव्य.pdf ‎[५९३ पृष्ठ]
  2. जहाँगीरनामा.djvu ‎[३३२ पृष्ठ]
  3. चतुरी चमार.djvu ‎[९० पृष्ठ]
  4. कुसुमकुमारी.djvu ‎[२२५ पृष्ठ]
  1. संपर्क सूत्र, हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप, अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १७:३१, २० फ़रवरी २०२३ (UTC)[उत्तर दें]

प्रतिभागी सम्पादन

प्रतिभागी यहां ~~~~ लगाकर हस्ताक्षर करें।
  1. अनुश्री साव (वार्ता) ०१:४४, २० फ़रवरी २०२३ (UTC)रवींद्र कविता कानन[उत्तर दें]
  2. मनिषा यादव (वार्ता) ०२:२६, २० फ़रवरी २०२३ (UTC)योगवासिष्ठ भाषा (प्रथम भाग)[उत्तर दें]
  3. शीतल सिन्हा (वार्ता) १८:४१, २० फ़रवरी २०२३ (UTC)कुसुम कुमारी[उत्तर दें]
  4. अमृता कुमारी पाण्डेय (वार्ता) १९:२५, २० फ़रवरी २०२३ (UTC)सम्पत्ति-शास्त्र[उत्तर दें]
  5. बंदना महतो (वार्ता) ०५:२०, २१ फ़रवरी २०२३ (UTC)विषयसूची:हिंदुई साहित्य का इतिहास[उत्तर दें]
  6. ममता साव9 (वार्ता) ०५:३०, २१ फ़रवरी २०२३ (UTC)संत काव्य[उत्तर दें]
  7. Neha Tanti (वार्ता) ०६:४३, २१ फ़रवरी २०२३ (UTC)चतुरी चमार[उत्तर दें]
  8. आँचल तिवारी (वार्ता) १०:००, २१ फ़रवरी २०२३ (UTC)जहाँगीरनामा[उत्तर दें]

परिणाम सम्पादन

प्रतियोगिता के पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मातृभाषा दिवस पुरस्कार विजेता सूचना प्रपत्र ५ मार्च २०२३ तक भरें।

  1. मनिषा यादव (207) पहला पुरस्कार
  2. ममता साव9 (190) दूसरा पुरस्कार
  3. अनुश्री साव (143) तीसरा पुरस्कार
  4. आँचल तिवारी (69) सांत्वना पुरस्कार २००
  5. अमृता कुमारी पाण्डेय (60) सांत्वना पुरस्कार २००
  6. Neha Tanti (44)सांत्वना पुरस्कार २००