अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/दलादिये, ऐडुअर्ड

अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ १५६ ]

दलादिये, ऐडुअर्ड--फ्रान्स का राजनीतिज्ञ। सन् १८८४ में जन्म हुआ। इसका पिता नानबाई था। यह अध्यापक बन गया। विगत विश्व-युद्ध में कप्तान बनकर लड़ा। सन् १९१९ मे क्रान्तिकारी समाजवादी दल की ओर से पार्लमेण्ट का सदस्य (डिपुटी) चुना गया। सन् १९२४ मे उपनिवेश-मंत्री, १९२५ मे युद्ध-मंत्री और १९२६ में शिक्षा-मत्री बना। १९२७ मे क्रान्तिवादी-दल का प्रधान होगया। १९३३ मे १० मास के लिए प्रधान-मत्री रहा। सन् १९३४ फिर प्रधान मंत्री रहा। सन् १९३४ से युद्ध-मंत्री हुआ। पुनः अप्रैल १९३८
[ १५७ ]से मार्च १९४० तक प्रधान-मत्री रहा और युद्ध-मंत्री भी। फ्रान्स की आर्थिक और धन-सम्बन्धी स्थिति को कायम रखने के लिए अनुदार उपायो का अवलम्बन किया। फ्रान्स में इन दिनो जन-दल (पापुलर-फ्रन्ट) की साम्यवादी और क्रान्तिवादी त्रिगुट सरकार थी, पर पीछे उसमे दक्षिणपन्थी विचारों को बाहुल्य होता गया और दलादिये भी इसी ओर झुकता गया। सन् १९३८ मे म्युनिख की संधि पर उसने हस्ताक्षर किये। दलादिये अपने दल के वाम पक्ष में था। फ्रान्स मे वह

‘शक्तिशाली शासक' माना जाता था। अपनी ओर से हुक्म जारी किया करता था। एक हुक्म निकालकर उसने, सन् १९३९ मे, चुनावो को दो साल के लिये स्थगित कर दिया। जब चेम्बर (पार्लमेन्ट) उसके व्यक्तिगत शासन से तग आगया और उसने युद्ध को और ज़ोरो से लडने की मॉग की, तब २१ मार्च १९४० को उसने त्याग-पत्र दे दिया और बादको रिनो के मंत्रि-मण्डल मे वह युद्ध-मंत्री और वैदेशिक मन्त्री रहा, किन्त जून '४० मे हटा दिया गया। जब फ्रान्स हार गया तो बाद मे संवाद आया कि दलादिये मार्शल पेताॅ द्वारा क़ैद कर लिया गया है।