अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/एस्टोनिया

अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ ६५ ] एस्टोनिया--यह एक छोटा बाल्टिक राज्य है जो सोवियत रूस के उत्तर में है। इसका क्षेत्रफल १८,००० वर्गमील तथा जन-संख्या १२,००,००० है। सन् १९१८ तक यह रूस का एक प्रान्त था। इसी वर्ष मे वह एक स्वाधीन राज्य बन गया। तब से वह साम्यवाद-विरोधी नीति का समर्थक रहा। इस देश में जर्मन अल्पमत में है, परन्तु उन्हे स्वायत्त-शासन का अधिकार रहा है। कृषि, गोरस-व्यवसाय (डेरी फार्मिग्) तथा पशु-पालन ही यहॉ के मुख्य उद्योग हैं। जर्मनी और ब्रिटन को यहॉ

से माल भेजा जाता है। सन् १९३५ में यहाँ अधिनायक-तंत्र की स्थापना हुई। इस देश मे कोई राजनीतिक-दल नहीं है। जो उम्मीदवार सरकार द्वारा पसन्द किये जाते हैं, वे ही चुनाव में खड़े हो सकते हैं। वर्त्तमान यूरोपीय युद्ध के आरम्भ
[ ६६ ]
हो जाने के बाद, अक्टूबर १९३९ में, सोवियट रूस ने अवसर से लाभ उठाया और एस्टोनिया को, अन्य

बाल्टिक राज्यो की भॉति,अपने आधिपत्य में कर लिया। उसकी भूमि पर रूसी नौसेना तथा हवाई वेडे के अड्डे बना दिये गये। जर्मनो को जहाजो में भरकर जर्मनी भेज दिया गया। रूस आजकल प्राणपन से अपने अस्तित्व के युद्ध में नाजियो से लोहा ले रहा है, लेता रहेगा, किंतु उसके देशो मे अभी शान्ति बनी है।