यह विकिस्रोत पर योगदान करने संबंधी नीति पृष्ठ है।

आरंभिक योगदानकर्ताओं के करने योग्य सम्पादन

इस विकिस्रोत पर दस हजार से कम संपादन करने वाले सदस्य आरंभिक योगदानकर्ता की श्रेणी में आएंगे। ऐसे योगदानकर्ताओं के करने योग्य कार्य निम्नलिखित हैं:
  • पृष्ठ यंत्राभिज्ञान (ओसीआर) करना।
  • पृष्ठों के पादस्थल (फूटर) में पुस्तक के नाम की श्रेणी लगाना।
  • पृष्ठों के शीर्ष (हेडर) या पाद स्थल में पृष्ठ संख्या के साँचे लगाना।
  • पृष्ठ की वर्तनी सुधारना।

अनुभवी योगदानकर्ताओं के करने योग्य सम्पादन

हिंदी विकिस्रोत पर दस हजार संपादन कर चुके सदस्य अनुभवी की श्रेणी में गिने जाएंगें। इसके अतिरिक्त प्रबंधक एवं पुनरीक्षक भी अनुभवी की श्रेणी में गिने जाएंगे। अनुभवी सदस्यों के करने योग्य कार्य निम्नलिखित होंगे :
  • यंत्राभिज्ञान करना। (अधिकतम बीस प्रतिदिन)।
  • पृष्ठों में पुस्तक के नाम की श्रेणी लगाना। (अधिकतम बीस प्रति दिन)।
  • पृष्ठों में पृष्ठ संख्या के साँचे लगाना (अधिकतम बीस प्रति दिन)।
  • यंत्राभिज्ञानित पुस्तकों की वर्तनी सुधारना।
  • यंत्राभिज्ञानित पुस्तकों का स्वरूप एवं चित्र ठीक करना।
  • वर्तनी जाँच हो चुके पृष्ठों को ट्रांसक्लूड करना।
  • मुद्राधिकार मुक्त पुस्तकें अपलोड कर उनकी विषय-सूची बनाना।
  • मुखपृष्ठ अद्यतित करना।

नहीं करने योग्य सम्पादन

  • नए सदस्यों को पृष्ठ प्रमाणित करने से परहेज करना चाहिए।
  • परापूर्णन (ट्रांसस्क्लूड) करने का कार्य पर्याप्त अनुभव होने या प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही करना चाहिए।
  • अनुभवी सदस्यों को पृष्ठ अभिज्ञान, उनमें पुस्तक की श्रेणी और पृष्ठ संख्या लगाने का कार्य नए सदस्यों के लिए छोड़ देना चाहिए। केवल नई अपलोड की गई पुस्तकों के कुछ (५-१०) पृष्ठ पर ही ये कार्य करने चाहिए। एक दिन में बीस से अधिक पृष्ठ का यंत्राभिज्ञान, उनपर श्रेणी या पृष्ठ संख्या लगाने का कार्य नहीं करना चाहिए।
  • पृष्ठ की वर्तनी जाँच ५ या कम संपादन में पूरी कर लेनी चाहिए। एक ही पृष्ठ की वर्तनी जाँच में ५ से अधिक बार संपादन नहीं करना चाहिए।