विकिस्रोत:गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव/नवंबर 2023

गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव
गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव

गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव नवंबर २०२३ विकिमीडिया फाउंडेशन एवं गूगल के सहयोग से हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप द्वारा आयोजित पुस्तक निर्माण संपादनोत्सव है। इसका लक्ष्य ६ नवंबर से २० नवंबर २०२३ तक विकिस्रोत के अशोधित पुस्तकों को शोधित करना है।

इस संपादनोत्सव में शामिल होकर पुरस्कार जीतने के लिए निम्न नियमों का पालन अनिवार्य है:

  1. कोई भी विकिमीडिया खाता वाले सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यदि आप विकिमीडियन नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।
  2. संपादनोत्सव अवधि — ६ नवंबर (१२:०० पूर्वाह्न) से २० नवंबर २०२३ (११:५९ अपराह्न) ई॰।
  3. नीचे पुस्तक सूची में दर्ज़ पुस्तकों के निर्देशित पृष्ठों में से शोधित किए गए पृष्ठ ही अंक के लिए गिने जाएँगे। सूची के बाहर की पुस्तकों पर किए गए कार्य संपादनोत्सव के लिए मान्य नहीं होंगे।
  4. प्रतिभागी एक दिन में अधिकतम २० अंक प्राप्त कर सकते हैं। पूरे १५ दिनों में अधिकतम २०० अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
  5. पुस्तक सूची में पुस्तक के नाम के साथ ही दस अंक प्राप्त करने के लिए शोधित किए जाने वाले पृष्ठों की संख्या का उल्लेख कर दिया गया है। २० अंक से अधिक के पृष्ठों का एक दिन में शोधन न करें।
  6. यदि पृष्ठ में तीन या अधिक गलतियाँ हो तो उसके लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
  7. निर्धारित सीमा से अधिक पृष्ठ शोधित करने पर आरंभिक पृष्ठ प्रतियोगिता में शामिल माने जाएँगे तथा बाद के अतिरिक्त पृष्ठों को नहीं गिना जाएगा और उसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएँगे।
  8. प्रतिभागियों से एक पुस्तक चुनने तथा उसे पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करने की उम्मीद की जाती है। शोधित करने के लिए किसी अन्य प्रतिभागी द्वारा चुनी हुई पुस्तक को न चुनें।
  9. प्रतिभागी नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में अपना हस्ताक्षर करने के साथ-साथ शोधित करने के लिए अपने द्वारा चुनी गई पुस्तक का भी उल्लेख करें जिससे दूसरों को पुस्तक चुनने में सुविधा हो।
  10. एक पुस्तक का शोधन पूरा कर लेने के बाद ही दूसरी पुस्तक का चुनाव करें। यदि किसी पुस्तक पर शोधन कार्य अधूरा छोड़ रहे हों तो उसका स्पष्टीकरण अवश्य दें।
  11. पुस्तक पर दो दिनों (४८ घंटे) संपादन न करने की स्थिति में प्रतिभागी के नाम के आगे से वह पुस्तक हटायी जा सकती है तथा वह पुस्तक किसी अन्य प्रतिभागी द्वारा शोधन के लिए चुनी जा सकती है।
  12. पुस्तक के पृष्ठों को पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करें। उदाहरण के लिए १, २, ३... २४५, २५६ आदि। मनमाने ढंग से पृष्ठ शोधित न करें।
  13. प्रतिभागी संपादनोत्सव के अंतिम दिन (२० नवंबर २०२३) तक ही अपने शोधित पृष्ठों की गलतियाँ सुधार सकते हैं। इसके बाद के सुधार संपादनोत्सव के दौरान के कार्य नहीं माने जाएँगे। पुनरीक्षक ऐसे पृष्ठों के शोधित स्तर को अशोधित कर सकते हैं जो अंतिम दिन तक ठीक नहीं किए गए हों मगर बाद में सुधारे जाएँ।
  14. संपादनोत्सव के दौरान केवल यंत्राभिज्ञान (OCR) न करें। जिन पुस्तकों के पृष्ठ यंत्राभिज्ञानित नहीं हैं उन्हें ओसीआर करने के साथ-साथ शोधित भी करें। संपादनोत्सव के दौरान बिना पृष्ठ शोधित किए एक से अधिक पृष्ठों का OCR करने वाले प्रतिभागियों को बिना किसी सूचना के दो घंटे के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। ऐसी गलती दुबारा करने पर पूरे संपादनोत्सव की अवधि के लिए प्रतिभागी प्रतिबंधित किए जा सकते हैं।
  15. क्रॉप-टूल जैसे तकनीक की सहायता से मशीनी तौर पर शोधित किए पृष्ठ इस संपादनोत्सव के दौरान अंक के लिए अमान्य होंगे।
  16. दो चेतावनियों के बाद भी उपर्युक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले को संपादनोत्सव से बाहर किया जा सकता है या प्रतिबंधित किया जा सकता है।
  17. प्रबंधक/पुनरीक्षक के संपादनोत्सव संबंधी निर्णय सर्वमान्य होंगे।

पुरस्कार सम्पादन

इसमें दिए जाने वाले पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है:

  1. पहला पुरस्कार: ₹ ५००० के कूपन (न्यूनतम अंक १७५)
  2. दूसरा पुरस्कार: ₹ ४००० के कूपन (न्यूनतम अंक १५०)
  3. तीसरा पुरस्कार: ₹ ३००० के कूपन (न्यूनतम अंक १२५)
  4. ५ उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार: ₹ २००० के कूपन (न्यूनतम अंक १००)
  5. ७ प्रोत्साहन पुरस्कार: ₹ १००० के कूपन (न्यूनतम अंक ७५)
  6. २० या अधिक अंक पाने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र एवं बार्नस्टार दिया जाएगा।

पुस्तक सूची सम्पादन

निम्न पुस्तकों को शोधन के लिए चुनें। पुस्तक के सामने अंकित है कि १० अंक पाने के लिए पुस्तक के कितने पृष्ठ शोधित करने हैं।
पुस्तक की पृष्ठ-परिधि के सामने प्रतिभागी अपना हस्ताक्षर करें। इसके साथ ही नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में भी हस्ताक्षर करें।
  1. रेवातट (पृथ्वीराज-रासो) - १० अंक के लिए ५ पृष्ठ शोधित करने होंगे। प्रतिभागी पुस्तक के निर्धारित पृष्ठ-परिधि के आगे ही हस्ताक्षर करें—
    1. पृष्ठ-परिधि १ : पृष्ठ संख्या ६४, ६८, ७४, ८० से ८३, पृष्ठ संख्या ९४ से २०१ (कुल ११५ पृष्ठ) — अंजली राजभर (वार्ता) १०:५३, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    2. पृष्ठ-परिधि २ : पृष्ठ संख्या २०२ से २०५, २२३ से ३३३ (कुल ११५ पृष्ठ) — अजय पोद्दार अनमोल (वार्ता) ०९:५६, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    3. पृष्ठ-परिधि ३ : पृष्ठ संख्या ३३४ से ३४६, पृष्ठ संख्या ३५०, ३५१, ३५३, ३५५, ३५६, ३६२, ३६४, ३६७, ३६९-३७१, ३७४, ३७६, ३७७, ३८० से ४७१ (पृष्ठ संख्या ४६५ छोड़कर कुल ११७ पृष्ठ) — अमृता कुमारी पाण्डेय (वार्ता) ०७:०७, १४ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  2. जायसी ग्रंथावली - १० अंक के लिए ५ पृष्ठ शोधित करने होंगे। प्रतिभागी पुस्तक के निर्धारित पृष्ठ-परिधि के आगे ही हस्ताक्षर करें—
    1. पृष्ठ-परिधि १ : विषय-सूची के पृष्ठ संख्या ४३ से १३०, १४६ से १६४ (कुल १०७ पृष्ठ) — शिखर तिवारी (वार्ता) ०६:०९, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    2. पृष्ठ-परिधि २ : विषय-सूची के पृष्ठ संख्या २३५ से ३१३ (पृष्ठ संख्या २४१ छोड़कर कुल ७८ पृष्ठ) — निधि सिंह (वार्ता) ११:५२, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)-मनिषा यादव (वार्ता) ०९:५२, १५ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  3. बिहारी-सतसई - १० अंक के लिए ६ पृष्ठ शोधित करने होंगे। प्रतिभागी पुस्तक के निर्धारित पृष्ठ-परिधि के आगे ही हस्ताक्षर करें—
    1. पृष्ठ-परिधि १ : पृष्ठ संख्या १ से १० (पृष्ठ संख्या २, ३, ४ को छोड़कर), ३८ से १५६ (पृष्ठ संख्या १५२ छोड़कर) (कुल १२५ पृष्ठ) — मनिषा यादव (वार्ता) ०६:३०, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    2. पृष्ठ-परिधि २ : पृष्ठ संख्या १६८, १६९, २३२ से ३१४ (पृष्ठ संख्या २८४, २८५, ३०८, ३११ छोड़कर कुल ८१ पृष्ठ) — अमृता कुमारी पाण्डेय (वार्ता) ०६:२७, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  4. हिंदी व्याकरण - १० अंक के लिए ६ पृष्ठ शोधित करने होंगे। प्रतिभागी पुस्तक के निर्धारित पृष्ठ-परिधि के आगे ही हस्ताक्षर करें—
    1. पृष्ठ-परिधि १ : विषय-सूची के पृष्ठ संख्या ४३२ से ४४१, ४५६ से ५७५ (पृष्ठ संख्या ४५८, ४८२, ४८४, ५२४-५२६ छोड़कर कुल १२४ पृष्ठ) — अनुश्री साव (वार्ता) १२:०८, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    2. पृष्ठ-परिधि २ : विषय-सूची के पृष्ठ संख्या ५७६ से ६६६ (पृष्ठ संख्या ५८०, ६००-६०३ छोड़कर) पृष्ठ संख्या ६८८ से ६९५ (कुल ९४ पृष्ठ) — अँजली चौधरी (वार्ता) ०७:४९, ७ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  5. कबीर ग्रन्थावली - १० अंक के लिए ५ पृष्ठ शोधित करने होंगे। प्रतिभागी पुस्तक के निर्धारित पृष्ठ-परिधि के आगे ही हस्ताक्षर करें—
    1. पृष्ठ-परिधि १ : विषय-सूची के पृष्ठ संख्या ३ से ११ (पृष्ठ संख्या ४ को छोड़कर), पृष्ठ संख्या ३ से ११, २१ से २४, ४१, ४५ से ६६, ६९ से ८०, ९२, १०१, १०४-१०६, ११५-११८, १२१, १२५, १२९, १३२-१३४, १३६-१३८, १४९, १५१, १५३, १५५, १५७, १५९, १६१, २३४, २३६, २३८, २४०, २४२, २४४, २४६, २४८, २५०, २५२, २५४, २५६ से २७३ (कुल ११० पृष्ठ) — --ममता साव9 (वार्ता) १८:०६, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    2. पृष्ठ-परिधि २ : विषय-सूची के पृष्ठ संख्या २७४ से ३८३ (कुल ११० पृष्ठ) — अम्बिका साव(📋🖊️) १८:११, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    3. पृष्ठ-परिधि ३ : विषय-सूची के पृष्ठ संख्या ३८४ से ४९३ (कुल ११० पृष्ठ) —Shivaniya shaw (वार्ता) १२:१८, ८ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    4. पृष्ठ-परिधि ४ : विषय-सूची के पृष्ठ संख्या ४९४ से ५२८, ५३६, ५४२, ५५७, ५६३, ५६४, ५८१ से ५९९, ६०५ से ६५६ (कुल ११० पृष्ठ) — निशा दास (वार्ता) १४:२९, १० नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    5. पृष्ठ-परिधि ५ : विषय-सूची के पृष्ठ संख्या ६५७ से ७६६ (कुल ११० पृष्ठ) —
    6. पृष्ठ-परिधि ६ : विषय-सूची के पृष्ठ संख्या ७६७ से ८७६ (कुल ११० पृष्ठ) — अनुश्री साव (वार्ता) १५:३४, १७ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
    7. पृष्ठ-परिधि ७ : विषय-सूची के पृष्ठ संख्या ८७७ से ९०९ (कुल ३३ पृष्ठ) —--ममता साव9 (वार्ता) ०६:४२, १६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]

प्रगति सम्पादन

  1. हिंदी व्याकरण.pdf ‎[६९६ पृष्ठ]
  2. Kabir Granthavali.pdf ‎[९२१ पृष्ठ]
  3. जायसी ग्रंथावली.djvu ‎[४९८ पृष्ठ]
  4. बिहारी-सतसई.djvu ‎[३१४ पृष्ठ]

आयोजक मंडल सम्पादन

  1. अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) — संपर्क सूत्र (हिंदी विकिमीडियन्स यूज़र ग्रुप) एवं प्रबंधक (हिंदी विकिस्रोत)
  2. अजीत कुमार तिवारी (वार्ता)

निर्णायक मंडल सम्पादन

  • संपादनोत्सव में सुधारे गए पुस्तक पृष्ठों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने तथा पुरस्कार प्रदान करने के लिए दो सदस्यों की निर्णायक मंडली बनाई गई है:
  1. नीलम (वार्ता)
  2. सौरभ तिवारी 05 (वार्ता)
निर्णय के मुख्य बिंदु
  1. प्रतिदिन सुधारे हुए पृष्ठों के लिए अधिकतम २० अंक।
  2. संपादनोत्सव में सुधारे हुए सभी पृष्ठों के लिए अधिकतम २०० अंक।
  3. सभी सुधारे पृष्ठों की गुणवत्ता (शुद्धता एवं स्वरूप सुधार हिंदी विकिस्रोत के अनुरूप) के लिए प्रति प्रतिभागी अधिकतम २० अंक।

प्रतिभागी सम्पादन

प्रतिभागी यहां ~~~~ लगाकर हस्ताक्षर करें।
  1. शिखर तिवारी (वार्ता) ०६:०९, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  2. मनिषा यादव (वार्ता) ०६:१०, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  3. अमृता कुमारी पाण्डेय (वार्ता) ०६:२६, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  4. अजय पोद्दार अनमोल (वार्ता) ०९:५३, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  5. अंजली राजभर (वार्ता) १०:४६, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  6. निधि सिंह (वार्ता) ११:५५, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  7. अनुश्री साव (वार्ता) १२:०७, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  8. Punam Kumari shaw (वार्ता) १५:२६, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  9. ममता साव9 (वार्ता) १८:०३, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  10. अम्बिका साव(📋🖊️) १८:११, ६ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  11. अँजली चौधरी (वार्ता) ०३:२७, ७ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  12. Shivaniya shaw (वार्ता) १२:१८, ८ नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  13. निशा दास (वार्ता) १४:२७, १० नवम्बर २०२३ (UTC)[उत्तर दें]

परिणाम सम्पादन

क्रं॰सं॰ सदस्य नाम शोधित अंक
(२००)
गुणवत्ता अंक
(२०)
कुल अंक
(२२०)
टिप्पणी पुरस्कार
ममता साव9 190 16 206 प्रारूपण तथा वर्तनी त्रुटियाँ पहला पुरस्कार
अनुश्री साव 185 12 197 प्रारूपण तथा वर्तनी त्रुटियाँ, नियम १२ का पालन नहीं। दूसरा पुरस्कार
मनिषा यादव 180 10 190 प्रारूपण तथा वर्तनी त्रुटियाँ तीसरा पुरस्कार
अमृता कुमारी पाण्डेय 175 8 183 प्रारूपण तथा वर्तनी त्रुटियाँ उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार
अजय पोद्दार अनमोल 105 3 108 प्रारूपण तथा वर्तनी त्रुटियाँ उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार
अंजली राजभर 100 3 103 प्रारूपण तथा वर्तनी त्रुटियाँ, संदर्भ नहीं उत्कृष्ट शोधक पुरस्कार
अँजली चौधरी 80 5 85 प्रारूपण तथा वर्तनी त्रुटियाँ प्रोत्साहन पुरस्कार
शिखर तिवारी 68 7 75 प्रारूपण तथा वर्तनी त्रुटियाँ प्रोत्साहन पुरस्कार
Shivaniya shaw 10 3 13 प्रारूपण तथा वर्तनी त्रुटियाँ, नियम १२ का पालन नहीं। किसी भी पुरस्कार के लिए न्यूनतम अर्हता प्राप्त नहीं
१० निशा दास 0 0 0 १० अंक के लिए ५ पृष्ठ शोधित करने होंगे। किसी भी पुरस्कार के लिए न्यूनतम अर्हता प्राप्त नहीं

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न सम्पादन

प्रश्न १— क्या इस संपादनोत्सव में नए सदस्य भाग ले सकते हैं?

उत्तर— हाँ। विकिस्रोत पर पंजीकृत कोई भी सदस्य इस संपादनोत्सव में शामिल हो सकते हैं। यदि आप पंजीकृत नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।

प्रश्न २— भाग लेने के लिए अपना नाम कहाँ जोड़ें तथा हस्ताक्षर कैसे करें?

उत्तर— इसी पृष्ठ पर ऊपर के प्रतिभागी अनुभाग में पहले से शामिल हुए सदस्यों के नीचे आप अपना नाम हस्ताक्षर करके जोड़ सकते हैं तथा पुस्तक चुन सकते हैं। हस्ताक्षर करने तथा पुस्तक चुनने का प्रारूप इस तरह का होगा ( # --~~~~ — चुनी हुई पुस्तक का नाम )। चार टिल्ड के निशान की जगह आपका नाम स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा। चुनी हुई पुस्तक का नाम के स्थान पर अपनी पुस्तक का नाम लिखें जिसे शोधित करने के लिए आपने चुना है।

प्रश्न ३— पुस्तक कैसे चुनें?

उत्तर— ऊपर शोधित करने के लिए निर्धारित पुस्तकों की सूची दी हुई है। इसी में से पुस्तक चुनें। ध्यान दें कि आपके द्वारा चुनी हुई पुस्तक पहले से किसी ने नहीं चुनी हो। अर्थात दूसरे प्रतिभागियों द्वारा चुनी हुई पुस्तकों को छोड़कर बची पुस्तकों में से अपने लिए पुस्तक चुनें।

प्रश्न ४- संपादनोत्सव में क्या करना है? शोधित करने से क्या मतलब है?

उत्तर- यह संपादनोत्सव पुस्तकों के यंत्राभिज्ञानित (OCR) हुए पृष्ठों की गलतियाँ सुधारने की है। चुनी हुई पुस्तक की कड़ी को खोलें। उसमें से गुलाबी रंग के पृष्ठों को संपादित करें। उसे पुस्तक के स्कैन पृष्ठ के साथ मिलाकर उसकी गलतियाँ सुधारें। सारी गलतियाँ सुधार लेने के बाद नीचे स्थित पांच रंगों के वृत्तों में पीले रंग का वृत्त चुन लें। ध्यान दें कि रंग बिना पृष्ठ पूरा सुधारे न बदलें।
यदि आपकी पुस्तक के पृष्ठ पहले से यंत्राभिज्ञानित (ओसीआर) न हों और वे गुलाबी पृष्ठभूमि के बजाय लाल रंग के अक्षरों में दिखाई दे रहा हो तो पहले उसे यंत्राभिज्ञानित कर लें। प्रतियोगिता के दौरान एक दिन में आप अधिकतम तीस पृष्ठों तक स्कैन कर सकते हैं।

प्रश्न ५— पृष्ठों को संपादित करने और शोधित करने संबंधी अधिक जानकारी कहाँ मिल सकती है?

उत्तर— इसके लिए सहायता पृष्ठ देखा जा सकता है।

प्रश्न ६— इस प्रतियोगिता से संबंधित प्रश्न कहाँ पूछें?

उत्तर— इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर।