पृष्ठ:हिंदी व्याकरण.pdf/२०३

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
(१८२)

कालवाचक।

आगे, पीछे, बाद, पहले, पूर्व, अनंतर, पश्चात्, उपरांत, लगभग।

स्थानवाचक।

आगे, पीछे, ऊपर, नीचे, तले, सामने, रूबरू, पास, निकट, समीप, नज़दीक (नगीच), यहाँ, बीच, बाहर, परे, दूर, भीतर।

दिशावाचक।

ओर, तरफ, पार, पारपार, आसपास, प्रति।

साधनवाचक।

द्वारा, जरिये, हाथ, मारफत, बल, करके, जवानी, सहारे।

हेतुवाचक।

लिए, निमित्त, वास्ते, हेतु, हित (कविता में), खातिर, कारण, सबब, मारे।

विषयवाचक।

वाबत, निस्बत, विषय, नाम (नामक), लेखे, जान, भरोसे, मद्धे।

व्यतिरेकवाचक।

सिवा (सिवाय), अलावा, बिना, बगैर, अतिरिक्त, रहित।

विनिमयवाचक।

पलटे, बदले, जगह, एवज, संती।

सादृश्यवाचक।

समान, सम (कविता में), तरह, भाँति, नाईं, बराबर, तुल्य, योग्य, लायक, सदृश, अनुसार, अनुरूप, अनुकूल, देखा-देखी, सरीखा, सा, ऐसा, जैसा, बमूजिब, (अप॰—मूजब), मुताबिक।