यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

एनिड

मैं पिता जी से कुछ बातें करना चाहती हूँ फ्रैंक।

[अन्डरवुड और वेंकलिन दोनों बाहर चले जाते हैं। टेंच मेज़ की चारों तरफ़ घूमकर फैले हुए कलमों और काग़ज़ों को सँभाल कर रख रहा है।]

एनिड

क्या आप नहीं आ रहे हैं दादा?

[ऐंथ्वनी सिर हिलाकर नहीं कहता है। एनिड टेंच की तरफ़ मार्मिक भाव से देखती है।]

एनिड

क्यों मिस्टर टेंच, आप कुछ भोजन करने नहीं जा रहे हैं?

टेंच

[हाथ में काग़ज़ लिए हुए]

धन्यवाद!

[वह पीछे ताकता हुआ धीरे-धीरे चला जाता है।]

६९