यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

[वह कुछ सिर झुकाकर ऐंथ्वनी को ध्यान से देखता है। ऐंथ्वनी भी स्थिर भाव से उसकी ओर ताकता है। तब हार्निस और अन्डरवुड दोनों बाहर चले जाते हैं। एक क्षण सन्नाटा छाया रहता है। अन्डरवुड ड्योढ़ी में फिर आता है।]

वाइल्डर

[बुरी तरह चिढ़कर]

अब?

[दुहरे दरवाज़े खुल जाते हैं]

एनिड

[ड्योढ़ी में खड़ी होकर]

भोजन तैयार है,

[एडगार यकायक उठ कर अपनी बहिन के पास होता हुआ बाहर चला जाता है]

वाइल्डर

क्यों स्केंटलबरी, भोजन करने आते हो?

स्केंटलबरी

[कठिनता से उठकर]

हाँ-हाँ इसके सिवा और क्या करना है।

६७