यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

रॉबर्ट

[चुटकी लेकर]

हम सभापति और डाइरेक्टरों को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने दया करके हमारी दशा सुन ली।

[वह धीरे-धीरे द्वार की तरफ़ जाता है; मज़दूर लोग भौंचक्के होकर एक जगह जमा हो जाते हैं; तब राउस अपना सिर उठाकर रॉबर्ट के सामने से होता हुआ बाहर चला जाता है। उसके पीछे और आदमी भी चले जाते हैं।]

रॉबर्ट

[दरवाज़े पर हाथ रखकर-कटुता से]

बन्दगी साहबो।

[चला जाता है]

हार्निस

[चुटकी लेता हुआ]

आप लोगों ने जो रवादारी का भाव प्रगट किया है, उस पर मैं आपको बधाई देता हूँ। आपके आज्ञानुसार मैं फिर ५॥ बजे आऊँगा। बन्दगी।

६६