यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

राबर्ट

हम यहाँ यह सुनने के लिए आए हैं कि बोर्ड को क्या कहना है। पहिले बोर्ड को बोलना चाहिए।

ऐंथ्वनी

बोर्ड को कुछ नहीं कहना है।

राबर्ट

[मजूरों की पंक्ति की ओर देखकर]

ऐसी दशा में हम डाइरेक्टरों का समय नष्ट नहीं करना चाहते। हमें इस क़ीमती ग़ालीचे पर से अपने पैर उठा लेने चाहिए।

[वह घूमता है और मज़दूर भी धीरे-धीरे चलते हैं, मानो सम्मोहित हो गए हों।]

वेंकलिन

[नर्मी से]

सुनो राबर्ट, तुमने हमें इस जाड़े पाले में इतना ही कहने के लिए तो नहीं बुलाया। हमने कितना लम्बा सफ़र किया है।

४८