यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

हार्निस

[दृढ़ता से]

तो हम फिर मिल लेंगे राबर्ट।

राबर्ट

बड़े आनन्द की बात है। हमारा कुछ संदेशा है। उसे आप अपनी सभा तक पहुँचा दीजिएगा।

ऐंथ्वनी

ये लोग क्या चाहते हैं?

राबर्ट

[तीव्र स्वर में]

ज़रा फिर कहिए, मैं चेयरमैन की बात नहीं सुन पाया।

टेंच

[सभापति की कुर्सी के पीछे से]

सभापति यह जानना चाहते हैं कि आदमियों को क्या कहना है।

४७