यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

स्केंटलबरी

[निराशा का संकेत करके]

ज़रा आपकी सूरत देखिए।

[ऐंथ्वनी अपनी कुरसी पर फिर टिककर बैठ रहा है। सब लोग उसकी ओर देखते हैं]

वाइल्डर

[अपनी जगह पर लौटकर]

अगर सभापति की यही राय है तो मेरी समझ में नहीं आता कि हम लोग यहाँ आए क्या करने।

ऐंथ्वनी

मजूरों से यह कहने के लिये कि हमसे कोई आशा मत रक्खो।

[दृढ़ता से]

जब तक उनसे सीधी सादी भाषा में यह न कह दिया जायगा उन्हें इसका विश्वास न आएगा।

३३