यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

होता जाता है। जब हमारा कारखाना चलने भी लगेगा तो हमें बज़ार भाव के ऊपर चुकाए हुए माल को लेना पड़ेगा।

वैंकलिन

इसके बारे में आप क्या कहते हैं सभापति महोदय?

ऐंथ्वनी

लाचारी है!

वाइल्डर

ईश्वर जाने कब तक हम नफ़ा न दे सकेंगे!

स्केंटलबरी

[ज़ोर देकर]

हमें हिस्सेदारों का ख़याल रखना चाहिए।

[सभापति की ओर फिर कर]

सभापति महोदय, हमें हिस्सेदारों का ख़याल रखना चाहिए।

[ऐंथ्व्नी मुँह में कुछ कहता है]

२२