यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अ्ङक १]
[दृश्य १
हड़ताल

[विशेष नम्रता से]

तुम्हारे पति किस निब से लिखते हैं मिस्टर अन्डरवुड।

अन्डरवुड

पर की क़लम से।

स्केंटलबरी

बतख का पर भी कितनी अच्छी चीज़ है।

[वह पर की क़लमों को दिखाता है]

अन्डरवुड

[रुखाई से]

धन्यवाद! एक मुझे दे दीजिए।

[वह एक क़लम लेता है।]

खाने में क्या देर है एनिड?

एनिड

[दुहरे दरवाज़े पर रुकती है।]

हम यहाँ दीवानख़ाने में खाना खायँगे। इसलिए कमरे में जल्दी करने की ज़रूरत नहीं।