यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य २
हड़ताल

जागो

[साँवला रंग, चेहरा पीला, स्पेनियों की सी सूरत, छोटी खसखसी डाढ़ी]

महाशय, आप से एक बात पूछता हूँ! वह लोग हम में से किसी को फोड़ सकते हैं?

बलजिन

[धमका कर]

मुँह धो रक्खें!

[मजूरों के गिरोह में लोग बक-झक करने लगते हैं]

ब्राउन

[गोल चेहरा]

पाएँगे कहाँ?

इवैन्स

[ठिगना, चंचल, दिलजला, सूरत से लड़ाका]

घर के भेदियों की कभी कमी नहीं रहती। ऐसे आदमी हमेशा रहेंगे जो पहले अपनी जानकी खैर मनाते हैं।

१४२