यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

हुए है। वेंकलिन की दाहनी तरफ़ मैनेजर अन्डरवुड बैठा है। वह शान्त मनुष्य है जिसके जबड़े की हड्डी लम्बी और गठी हुई है और आँखें स्थिर हैं। आतिशदान के पीछे स्केन्टलबरी बैठा हुआ है, जो भारी भर कम, पीला, सुस्त आदमी है। उसके बाल सफेद हैं, और कुछ गंजा है। उसके और सभा-पति के बीच में दो खाली कुर्सियाँ हैं।

वाइल्डर

[वह दुबला मुर्दा और चिड़चिड़ा आदमी है। उसकी सफ़ेद मूँछे झुकी हुई हैं। आग के सामने खड़ा है।]

इस आग के मारे नाक में दम है। क्यों टेंच, यहाँ कोई परदा होगा?

स्केटलबरी

जंगला!

टेंच

हाँ अवश्य मिस्टर वाइल्डर।

[वह अन्डरवुड की तरफ़ देखता है।]

शायद मैनेजर–शायद मिस्टर अन्डरवुड–

स्केंटलबरी

अन्डरवुड यह तुम्हारे आतिशदान––