यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य १
हड़ताल

मिसेज़ बल्जिन

[सिर हिलाकर नहीं करती है, तब कुछ सोचकर]

कुछ बस ही नहीं चलता तो क्या करें?

मिसेज़ यो

[बनावट से]

क्या कम्पनी में उनके हिस्से नहीं हैं?

मिसेज़ राउस

[उठकर काँपती हुई, किन्तु प्रसन्नसुख से]

अच्छा अब चलती हूँ, एनी रॉबर्ट।

मिसेज़ रॉबर्ट

ठहरो, जरा चाय तो पीती जाव।

मिसेज़ राउस

[कुछ मुसकुरा कर]

रॉबर्ट आएगा तो वह भी तो चाय पिएगा। मैं तो जाकर खाट पर पड़ रहूँगी। खाट ही पर बदन में गर्मी आवेगी।

[लड़खड़ाती हुई द्वार की ओर चलती है]

९२