यह पृष्ठ प्रमाणित है।
६४
सेवासदन
 


पञ्वायत बैठी हुई थी। सदन की अब यही एक शंका और थी। वह पहले से हृदय के स्थिर किये हुए था, लेकिन ज्यो-ज्यों वह स्थान समीप आता जाता था, उसका हिसाब बर्फ के समान पिघलता जाता था। जब एक फलग्डि शेष रह गया तो उसके पग न उठे। वह जमीनपर बैठ गया और सोचने लगा कि क्या करूँ। चारों ओर देखा कही कोई मनुष्य न दिखाई दिया। यदि कोई पशु ही नजर आाता तो उसे धैर्य हो जाता। अब घंटे तक वह किसी आने-जानेवाले की राह देखता रहा, पर देहात का रास्ता रात को नही चलता। उसने सोचा, कब तक बैठा रहूँगा, एक बजे रेल आती है, देर हो जायगी तो सारा खेल ही बिगड़ जायगा। अतएव वह हृदय में बल का संचार करके उठा और रामायण की चौपाइयाँ उच्च स्वर से गाता हुआ चला। भूत-प्रेत के विचार को किसी बहान से दूर रखना चाहता था। किन्तु ऐसे अवसरों पर, गर्मी की मक्खियो की भाँति विचार टालने से नही टलता। हटा दो, फिर आ पहुँचा थे। निदान वह सघन वृक्ष सामने दिखाई देने लगा। सदन ने उसकी ओर ध्यान से देखा। रात अधिक जा चुकी थी, तारों का प्रकाश भूमिपर पड़ रहा था। सदन को वहाँ कोई वस्तु न दिखाई दी, उसनें और भी ऊँचे स्वर में गाना शुरू किया। इस समय उसका एक-एक रोम सजग हो रहा था। कभी इधर ताकता, कभी उधर, नाना प्रकार के जीव दिखाई देते, किन्तु ध्यान से देखते ही लुप्त हो जाते। अकस्मात्उ से मालूम हुआ कि दाहिनी ओर कोई बन्दर बैठा हुआ है। कलेजा सन्न हो गया। किन्तु क्षणमात्र में बन्दर मिट्टी का ढेर बन गया। जिस समय सदन वृक्ष के नीचे पहुँचा, उसका गला थरथाराने लगा, मुँह से आवाज न निकली। अब विचार को बढाने की आावश्यकता भी न थी, मन और बुध्दि की सभी शक्तियों का संचय परमावश्यक था। अकस्मात् उसे कोई वस्तु दौड़ती नजर आई। वह उछल पड़ा, ध्यान से देखा तो कुत्ता था। किन्तु वह सुन चुका था कि भूत कभी कभी कुत्तों के रूप में भी आया करते है। शंका और भी प्रचंड हुई, सावधान होकर खड़ा हो गया, जैसे कोई वीर पुरुष शत्रु के वार की प्रतीक्षा करता है। कुत्ता सिर झुकाए चुपचाप कतराकर निकल