पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 7.pdf/२१८

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१८८
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

कहीं और हटाने तक नजरबन्द रखने में उठाने पड़े हों। विभागका एक अधिकारी इस प्रकारके खचोंकी मदों तथा उनका कुल योग बनाकर उसका एक प्रमाणपत्र बनायेगा। वह प्रमाणपत्र जिलाधिकारीके सामने उपस्थित किया जायेगा जो इसको उस व्यक्तिकी उपनिवेशके अन्तर्गत सम्पत्तिसे उसी प्रकार वसूल करेगा जैसे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किये हुए निर्णयको इजरा किया जाता है। जिलाधिकारी ऐसी सम्पत्तिकी कुर्कीकी रफमको खजांचीके पास जमा कर देगा। खजांची सरकारके उपर्युक्त खर्च तथा कुर्काक खचेको उसमें से काटकर शेष रकम उस व्यक्तिके पास भेज देगा, जो सम्पत्तिका मालिक था, अथवा वह उस रकमको किसी ऐसे व्यक्तिको दे देगा, जिसे सम्पत्तिके मालिकने उस रकमको लेनेके लिए मुफरैर किया हो।

[अंग्रेजीसे]

कलोनियल आफिस रेकर्ड्स : सी० ओ० २९१/१२२

१४१. तार : द० आ० ब्रि० भा० समितिको

[जोहानिसबर्ग
अगस्त २३, १९०७ के बाद]

सेवामें

दक्षिण आफ्रिका ब्रिटिश भारतीय समिति

[लन्दन]

प्रवासी विधेयक शाही स्वीकृतिके लिए प्रेषित। प्रार्थनापत्र' चला गया। विधेयक अधिवासी भारतीयोंके लिए अहितकर। सत्याग्रहियोंको बलात् निर्वासनकी धारा विशेष रूपसे सम्मिलित। प्रार्थना है, अस्वीकार किया जाये या साम्राज्यीय कोषसे मुआवजा दिया जाये।

[ब्रिटिश भारतीय संघ]

[अंग्रेजीसे]
कलोनियल ऑफिस रेकर्ड्स: सी० ओ० २९१/१२२

[१] एल० डब्ल्यू० रिचने यह तार अगस्त ३१ को उपनिवेश कार्यालयको भेज दिया था। [२]देखिए पिछला शीर्षक।

  1. १.
  2. २.