डॉक्टर हेगर
डॉक्टर हेगर यहाँके चुनावमें भाग लेनेके लिए आये हैं। पिछले रविवारको उन्होंने जो भाषण दिया उसमें कहा था कि उन्हें किसी भारतीय मतदाताने बहुत पैसे देने को कहा, लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। यह बात सरासर झूठ है। आशा है, इस सम्बन्ध में हमें और भी बातें मालूम होंगी। यह घोर असत्य सुनकर स्वयं श्री मैकिंटायरने 'इंडियन ओपिनियन' को यह समाचार भेजा है।
वर्षा
जोहानिसबर्ग और सारे ट्रान्सवालमें इस बार बहुत वर्षा हो रही है। तीन दिन तक लगातार रिमझिम वर्षा होती रही। स्टैंडर्टनमें जबरदस्त वर्षा होनेसे बहुत नुकसान हुआ है। बॉक्सबर्गके तालाबका पानी पालोंके ऊपरसे बहने लगा था।
- [गुजरातीसे]
- इंडियन ओपिनियन, १६-२-१९०७
३५४. तार[१] : द॰ आ॰ ब्रि॰ भा॰ समितिको
जोहानिसबर्ग
फरवरी २२, [१९०७]
लन्दन
लिए कृपया साम्राज्यीय भारतीय आबादी सौसे फ्रीडडॉर्पवासी भारतीयोंके मुआवजेके दावेपर[२] जोर देनेके सरकार और समितिको धन्यवाद दें विराम फीडडॉ कम विराम इमारतें, पट्टे, माल, कर्ज मिलाकर भारतीय पूँजी लगभग उन्नीस हजार विराम कुछ फीडडॉर्पके पुराने निवासी विराम डच सरकारने कभी हस्तक्षेप नहीं किया विराम भारतीय झुग्गियाँ कतई नहीं, फोटो भेज रहे हैं विराम संघ बीच-बचावकी प्रार्थना करता है।
ट्रान्सवाल ब्रिटिश भारतीय संघ
- [अंग्रेजीसे]
- कलोनियल ऑफिस रेकर्ड्स २९१/१२२।