पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 6.pdf/१७३

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१४१
पत्र: चार्ल्स डिल्कको


लॉर्ड एलगिनकी भेंट बहुत सन्तोषजनक थी। उनकी इच्छा थी कि इसे खानगी ही रखा जाये। मेरा खयाल है कि यदि अब यथेष्ट प्रयत्न किया जाये तो राहत मिल जायेगी।

आपका सच्चा,

संलग्न:
श्री एस० हॉलिक
६२, लन्दन वाल, ई०सी०

टाइप की हुई दफ्तरी अंग्रेजी प्रतिकी फोटो-नकल (एस० एन० ४५२७) से।

१४०. पत्र: सर चार्ल्स डिल्कको[१]

[होटल सेसिल
लन्दन]
नवम्बर ९, १९०६

महोदय,

मौसमके खराब होनेपर भी लॉर्ड एलगिनसे मिलनेवाले शिष्टमण्डलमें आपकी उपस्थितिके लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। आपकी इस उपस्थितिसे हमारे पक्षको बड़ा सहारा मिला है। हमें आशा है कि आप इस मामले में तबतक सक्रिय दिलचस्पी लेते रहेंगे जबतक ट्रान्सवालमें ब्रिटिश भारतीयोंको पूर्ण न्याय प्राप्त नहीं हो जाता।

आपके नम्र सेवक,
[मो० क० गांधी
हा० व० अली]

सर चार्ल्स डिल्क

टाइप की हुई दफ्तरी अंग्रेजी प्रतिकी फोटो-नकल (एस० एन० ४५१९) से।

  1. इसकी दफ्तरी प्रतिके नीचे दी गयी टिप्पणीसे ज्ञात होता है कि यह पत्र, "उन सब महानुभावोंको जो लॉर्ड एलगिनसे मिलनेवाले शिष्टमण्डलमें शामिल हुए थे", भेजा गया था।