पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 5.pdf/१६

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

आभार

इस खण्डकी सामग्रीके लिए हम साबरमती आश्रम संरक्षक तथा स्मारक ट्रस्ट और संग्रहालय, गुजरात विद्यापीठ ग्रन्थालय और नवजीवन ट्रस्ट, अहमदाबाद ; गांधी स्मारक निधि तथा संग्रहालय और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पुस्तकालय, नई दिल्ली; भारत सेवक समिति, पूना; कलोनियल ऑफिस पुस्तकालय तथा इंडिया ऑफिस पुस्तकालय, लन्दन; फीनिक्स आश्रम, डर्बन ; प्रिटोरिया आर्काइव्ज, प्रिटोरिया; नगर-परिषद, क्रूगर्सडॉर्प ; श्री दी० गो० तेंडुलकर तथा 'महात्मा' के प्रकाशक; श्रीमती सुशीलाबहन गांधी तथा झवेरी परिवार, डर्बन; श्री छगनलाल गांधी, अहमदाबाद; श्री अरुण गांधी, बम्बई; तथा 'इंडियन ओपिनियन', 'इंडिया', 'नेटाल मर्युरी', 'रैड डेली मेल', 'स्टार' और 'ट्रान्सवाल लीडर' समाचारपत्रोंके आभारी हैं।

अनुसन्धान तथा सन्दर्भ सम्बन्धी सुविधाओंके लिए गांधी स्मारक संग्रहालय, इंडियन कौंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स पुस्तकालय, केन्द्रीय सचिवालय पुस्तकालय तथा संयुक्त राज्य सूचना-सेवा पुस्तकालय, नई दिल्ली; साबरमती संग्रहालय तथा गुजरात विद्यापीठ ग्रन्थालय, अहमदाबाद ; सार्वजनिक पुस्तकालय, जोहानिसबर्ग; और ब्रिटिश म्यूजियम पुस्तकालय, लन्दन हमारे धन्यवादके पात्र हैं।