पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 35.pdf/५९९

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

तारीखवार जीवन-वृत्तान्त
(१६ सितम्बर, १९२७ से ३१ जनवरी, १९२८ तक)

१६ सितम्बर : खादी प्रचारार्थं दक्षिण भारतमें गांधीजीका दौरा जारी;
ब्राह्मण और अब्राह्मण प्रश्नके सम्बन्धमें तंजौरमें भाषण।
१७ से २० सितम्बर : त्रिचनापल्ली तथा उसके आसपास विभिन्न सभाओंमें भाषण।
२१ सितम्बर : पुदुकोट्टामें नागरिकोंकी सभा में भाषण।
२२ सितम्बर : नाचन्दीपट्टी, कदियापट्टी और कनडुकातनका दौरा किया।
२३ सितम्बर : पालाथूर, कोट्टायुर और अमरावतीपुरका दौरा किया।
२४ सितम्बर : कराइकुडीमें स्त्रियोंकी सभा में भाषण; देवकोट्टामें भी भाषण।
२५ और २६ सितम्बर : कराइकुडीमें।
२७ सितम्बर : सिरुवयल, तिरुप्पत्तूर और पागानेरीका दौरा।
२८ सितम्बर : मदुरै पहुँचे; नगरपालिकाकी ओरसे अभिनन्दनपत्र भेंट किया गया, तदुपरांत सार्वजनिक सभामें भाषण।
२९ सितम्बर : मदुरै में; सौराष्ट्र क्लबमें भाषण।
३० सितम्बर : तिरुमंगलम्की सार्वजनिक सभामें भाषण; जस्टिस पार्टीके नेताओंके साथ बातचीत।
१ अक्तूबर : परमाकुडीमें।
२ अक्टूबर : विरुधुनगरमें; रेवरेंड जे॰ हिम्मस्ट्रैंड तथा अब्राह्मण युवक संघ से भेंट; सार्वजनिक सभामें भाषण।
३ अक्टूबर : विरुधुनगरमें; मौनवार।
४ अक्टूबर : राजापालयम् में; स्त्रियोंकी सभा तथा सार्वजनिक सभा में भाषण; एक खादी वस्त्रालयका उद्घाटन किया।
५ अक्टूबर : कोइलपट्टीमें।
६ अक्टूबर : तूतीकोरिनमें; सार्वजनिक सभा में भाषण।
७ अक्टूबर : तिन्नेवेल्ली में; सार्वजनिक सभामें भाषण।
८ अक्टूबर : नगरकोइलकी सभा में भाषण।
९ और १० अक्टूबर : त्रिवेन्द्रम् में; त्रावणकोरके महाराजा और महारानीसे भेंट की तथा तिरुवरप्पु मन्दिर मार्ग पर अस्पृश्योंके प्रवेशके सवालपर बातचीत की।
११ अक्टूबर : क्विलनमें।
१२ अक्टूबर : अलेप्पीमें।
१३ अक्टूबर : एर्नाकुलम् तथा कोचीनमें; गो-रक्षापर सर्वोत्तम निबन्धके लिए १००० रुपये के पुरस्कारकी पुनः घोषणा की; 'नीलकी प्रतिमा-सम्बन्धी सत्याग्रह' पर लेख लिखा।