पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 35.pdf/५४२

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

३७८. 'खादी मार्गदर्शिका'

अखिल भारतीय चरखा संघ द्वारा जारी की गई 'खादी मार्ग दर्शिका' ('खादी गाइड') एक मूल्यवान प्रकाशन है जिसमें उपयोगी प्रस्तावना, चरखा-संघका संविधान, और जिन प्रान्तों में खादीका उत्पादन किया जा रहा है, वहाँ किये गये कार्यका सविस्तार विवरण दिया गया है। खादीके हर प्रेमीको, और हर ईमानदार शंकालुको इसे पढ़ना चाहिए। इसका मूल्य आठ आना रखा गया है। इसे  / आनेके टिकटोंके बदले में अखिल भारतीय चरखा संघ, मिर्जापुर, अहमदाबाद तथा सभी प्रमुख खादी भण्डारोंसे प्राप्त किया जा सकता है।

[अंग्रेजीसे]
यंग इंडिया २६-१-१९२८

३७९. तार : जवाहरलाल नेहरूको

साबरमती
२६ जनवरी, १९२८

जवाहरलाल नेहरू
आनन्द भवन
इलाहाबाद

तुम्हारा पत्र मिला। मेरा पत्र[१] केवल तुम्हें राहत और स्वतंत्रता देनेके लिए लिखा गया था। तुम्हारी कोई चीज प्रकाशित करनेकी इच्छा नहीं है। यदि सम्भव हो तो पिताजीको भी अवश्य लाओ।

सप्रेम।

बापू

[अंग्रेजीसे]
गांधी-नेहरू पेपर्स, १९२८।
सौजन्य : नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय
  1. देखिए "पत्र : जवाहरलाल नेहरूको", १७-१-१९२८।