पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 30.pdf/६०९

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
५७३
पत्र: पेरीन कैप्टेनको

  इसलिए हो सकता है कि आश्रमसे आपको निराशा हो और उस हालतमें अगर आप वहाँसे अपनी गृहस्थी उखाड़कर चल देनेकी तैयारी कर लेंगे तो आपको बादमें दुखी होना पड़ सकता है।

हृदयसे आपका,

श्रीयुत ए॰ एस॰ डेविड


सिविल लाइन्स


सीतापुर, अवध

अंग्रेजी प्रति (एस॰ एन॰ १०९१७) की फोटो-नकलसे।

६३७. पत्र: पेरीन कैप्टेनको

साबरमती आश्रम
५ जून, १९२६

मैं कुछ दिनोंतक आपके पत्रपर ध्यान नहीं दे पाया। कृपया मुझे हिं...[१] स्कूल, माटुंगाके बारेमें कुछ और जानकारी दीजिए। उसके विद्यार्थियोंकी संख्या कितनी है? स्त्री सभाके संरक्षणमें स्कूल कैसे आया? स्कूलकी देख-रेख करनेवाली समितिका परिचय दीजिए। उसमें कितने शिक्षक काम करते हैं? प्रधानाध्यापक कौन है? स्कूलमें क्या कुछ लड़कियाँ भी हैं? क्या विद्यार्थी स्कूलमें सूत भी कातते हैं? यदि कातते हैं तो महीनेमें कुल मिलाकर कितना सुत तैयार हो जाता है? वे तकली चलाते हैं या चरखा? और भी जो जानकारी देना आप मुनासिब समझें, दीजिएगा।

आप फिनलैंड-यात्रा रद ही मानियेगा। श्री एन्ड्रयूज शायद आज दिल्लीके लिए प्रस्थान करेंगे।

आपका,

श्रीमती पेरीन कैप्टेन


इस्लाम क्लब बिल्डिंग


चौपाटी [बम्बई]

अंग्रेजी प्रति (एस॰ एन॰ १९५९६) की माइक्रोफिल्मसे।

  1. यहाँ साधन-सूत्रमें कुछ छोड़ दिया गया है।