यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
६०. पत्र : मणिबहन पटेलको
वर्मा
मार्गशीर्ष बदी अमावस्या [१५ दिसम्बर,१९२५][१]
चि॰ मणि
आशा है, तुम्हें मेरे पत्र मिल गये होंगे। यदि अहमदाबाद जाना जरूरी ही लगे तो चली जाना। सिर्फ़ इतना याद रखना कि वहाँ पहली जनवरीसे तो कामपर लग ही जाना चाहिए। अब मिलने-जुलनेका मोह कम रखा जाये; समझदारी इसीमें जान पड़ती है।
मेरा स्वास्थ्य अच्छा है।
बापूके आशीर्वाद
[गुजरातीसे]
बापूना पत्रो - ४ : मणिबहेन पटेलने
६१. पत्र: द्विजेन्द्रनाथ ठाकुरको
[१५ दिसम्बर, १९२५ या उसके बाद]
आपने सचमुच ही मुझे बड़े हर्षका समाचार दिया। ईश्वर करे आपको जो प्राप्त हुआ है, वह आपकी स्थायी सम्पदा बने।
आपका,
मो० क० गांधी
[अंग्रेजीसे]
- महादेव देसाईकी हस्तलिखित डायरीसे।
- सौजन्य : नारायण देसाई
- ↑ १. साधन-सूत्रमें तारीख १६ है; किन्तु तिथिके अनुसार १५ पड़ती है।