पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 17.pdf/६०६

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
५७४
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

एक संरक्षक शक्तिकी प्रशासनिक सलाह और मददके अधीन रहें। सीरियाका शासनाधिकार फ्रांसको और मेसोपोटामिया तथा फिलस्तीनका शासनाधिकार ब्रिटेनको सौंपा गया है। फिलस्तीन के शासनाधिकारमें ८ नवम्बर, १९१८ की घोषणाको कार्यान्वित करनेका उपबन्ध भी शामिल होगा। यह घोषणा यहूदी लोगोंके लिए एक राष्ट्रीय आगार की स्थापनाके सम्बन्धमें है।

९. हेजाजकी स्वतन्त्र और स्वाधीन राज्य माना गया है। हेजाजके बादशाह आश्वासन देते हैं कि हर देशके मुसलमान तीर्थयात्री मक्का और मदीनातक स्वतन्त्रता पूर्वक आसानीसे पहुँच सकेंगे।

१०. टर्की मित्र, सूडान और साइप्रसके अपने सभी अधिकार और दावे छोड़ता है।

११. टर्की मोरक्को और ट्युनिसपर फ्रांसका संरक्षण स्वीकार करता है।

१२. टर्की एजियन समुद्रके कुछ द्वीपोंपर से अपना दावा छोड़ता है।

१३. टर्कीके मातहत जो स्थल, जल और वायुसेना होगी, उसमें निम्नलिखित शामिल होंगे : (१) कुस्तुन्तुनिया में सुतानके अंग-रक्षक; (२) अन्तर्राष्ट्रीय अनुशासन और सुरक्षाको बनाये रखनेके लिए तथा अल्पसंख्यकोंके संरक्षणके लिए सशस्त्र पुलिसकी एक टुकड़ी; (३) सशस्त्र पुलिसको कुमुक पहुँचाने और अन्तमें सीमाओंके नियन्त्रणके लिए दूसरे दस्ते के विशेष अंश। अंग-रक्षकोंकी संख्या ७०० तक और विशेष अंशों सहित सशस्त्र पुलिसकी संख्या ५०,००० तक सीमित होगी। टर्कीके बन्दरगाहोंमें रोके गये सभी युद्धके जहाजोंका आत्मसमर्पण अन्तिम रूपसे घोषित कर दिया जायेगा। टर्की युद्ध पोतमें ६ तारपीडी नावें और सात छोटे जहाज रहेंगे।

किसी प्रकार भी स्थल, जल, वायुसेना या नियन्त्रित गतिवाला विभाग नहीं रखा जायेगा।

१४. टर्कीकी अर्थ-व्यवस्थापर तबतक नियन्त्रण रखा जायेगा जबतक कि यह भरोसा न हो जाये कि वह अन्तर्राष्ट्रीय उत्तरदायित्वको निभा सकेगा।

१५. नौ-परिवहन और परिवहनकी स्वतन्त्रता बनी रहेगी।

निम्नलिखित बन्दरगाह अन्तर्राष्ट्रीय घोषित किये गये हैं और प्रत्येक में मुक्त [वाणिज्य] क्षेत्रोंकी व्यवस्था रहेगी : अलैक्जेंड्रा, बसरा, कुस्तुन्तुनिया, देदेगाह, हईफ, हेलावपाशा, स्मरना, और ट्रेबज़ाॅन्ड।

१६. उपर्युक्त के अलावा और भी अनेक व्यवस्थाएँ हैं जो (क) राष्ट्रसंघ, (ख) अल्पसंख्यकोंके संरक्षण, (ग) छोड़े गये सम्पत्यधिकारकी पुनःस्थापना, (घ) युद्ध-बन्दियों, (ङ) मित्र राष्ट्रोंके सिपाहियोंकी कब्रों, (च) युद्ध अपराधियोंको दण्ड, (छ) आर्थिक प्रश्न तथा रियायतों, (ज) श्रमसम्बन्धी करारों और (झ) पुरातत्वके सम्बन्धमें हैं। परन्तु इस विवरण में उन्हें विस्तारसे देना आवश्यक नहीं है।

[अंग्रेजीसे]
ऑल अबाउट द खिलाफत