पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 13.pdf/६५९

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

सामग्री के साधन-सूत्र

गांधी स्मारक संग्रहालय, नई दिल्ली: गांधी साहित्य और सम्बन्धित कागजातका केन्द्रीय संग्रहालय तथा पुस्तकालय। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५९।

नेशनल आर्काइव्ज़ ऑफ इंडिया, नई दिल्ली।

राष्ट्रीय पुस्तकालय (नेशनल लाइब्रेरी), कलकत्ता।

साबरमती संग्रहालय: पुस्तकालय तथा आलेख संग्रह, जिनमें गांधीजीके दक्षिण आफ्रिकी कालके और १९३३ तकके भारतीय कालसे सम्बन्धित कागजात सुरक्षित हैं। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३६०।

‘अमृतबाजार पत्रिका’: कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक समाचारपत्र।

‘आश्रम’: शान्तिनिकेतनकी हस्तलिखित मासिक पत्रिका।

‘इंडियन ओपिनियन’: (१९०३-६१) प्रति शनिवारको प्रकाशित होनेवाला पत्र जिसका प्रकाशन डर्बनमें आरम्भ किया गया था, किन्तु जो बादमें फीनिक्स ले जाया गया था। इसमें अंग्रेजी और गुजराती दो विभाग थे। प्रारम्भमें हिन्दी तथा तमिल विभाग भी थे।

‘इंडियन रिव्यू’: मद्राससे प्रकाशित अंग्रेजी मासिक पत्र।

'इंडियन सोशल रिफॉर्मर' : बम्बईसे प्रकाशित अंग्रेजी साप्ताहिक पत्र।

‘काठियावाड़ टाइम्स’: राजकोटसे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक पत्रिका।

‘खेड़ा वर्तमान’: खेड़ासे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक पत्र।

‘गुजरात मित्र अने गुजरात दर्पण’: सूरतसे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक समाचार पत्र।

‘गुजराती’: बम्बईसे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक समाचारपत्र।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’: बम्बईसे और अब दिल्लीसे भी प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

‘तत्त्वबोधिनी पत्रिका’: बंगालसे प्रकाशित मासिक पत्रिका।

‘न्यू इंडिया’: मद्राससे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

‘पायनियर’: पहले इलाहाबादसे और अब लखनऊसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

‘प्रजाबन्धु’: अहमदाबादसे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक पत्र।

‘प्रताप’: कानपुरसे प्रकाशित हिन्दी साप्ताहिक पत्र।

‘बंगाली’: कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

‘बॉम्बे क्रॉनिकल’: बम्बईसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

‘बुद्धि प्रकाश’: अहमदाबादसे प्रकाशित गुजराती पत्रिका।

‘मद्रास मेल’: मद्राससे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

‘मराठा’: पूनासे प्रकाशित अंग्रेजी साप्ताहिक पत्र।

‘मॉर्डन रिव्यू’: कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी मासिक पत्रिका।

‘लीडर’: इलाहाबादसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

‘वैदिक मेगज़ीन’: अंग्रेजी मासिक पत्रिका।

‘सद्धधर्म प्रचारक’: गुरुकुल काँगड़ीका मुखपत्र।