पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 13.pdf/४५१

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

३१५. पत्र: डॉक्टर एच० एस० देवको

बेतिया
मई २१, [१९१७][१]

प्रिय डॉ० देव,

जान पड़ता है, आप श्री शास्त्रियरके नाम भेजे गये पत्रोंको नहीं खोलते; इसी कारण जो कागजात[२] में भेजता रहा हूँ आपने नहीं देखे। मैंने आपका नाम उन लोगोंकी सूचीमें लिख दिया है जिन्हें कागजात भेजे जाते हैं। आप जिन्हें ठीक समझें उनको ये कागजात दिखा सकेंगे। यह बात अवश्य ध्यानमें रखनी होगी कि वर्तमान स्थितिमें कोई चीज समाचारपत्रोंमें नहीं छपनी चाहिए। इस शर्तके साथ आप जिसे चाहें उसे इन कागजातोंको दिखानेके लिए स्वतन्त्र हैं।

हृदयसे आपका,
मो० क० गांधी

गांधीजीके स्वाक्षरोंमें मूल अंग्रेजी पत्र (सी० डब्ल्यू० ५७९८) की फोटो-नकलसे।

३१६. पत्र: जे० पी० एडवर्डको

बेतिया
मई २१, १९१७

प्रिय श्री एडवर्ड,

आपके २० तारीखके पत्रके लिए धन्यवाद। मैंने लोगोंको आपके पत्रमें लिखी बातें बता दी हैं।

आपका,
मो० क० गांधी

सिलैक्ट डॉक्यूमेंट्स ऑन महात्मा गांधीज मूवमेंट इन चम्पारन, सं० ८६, पृष्ठ १५२।

 
  1. १. १९१७ में मईकी २१ तारीखको गांधीजी बेतियामें थे।
  2. २. आशय उस प्रकारके कागजातोंसे हैं जिनमें से पिछला शीर्षक एक है।