पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 13.pdf/२००

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१६६
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

मार्च १९, शुक्रवार

बगीचेमें गया। पत्र लिखे। मालवीयको गोखले मेमोरियलके बारेमें तार दिया। हिन्दु-मुस्लिम एकता बढ़ाने के लिए पैसा खर्च करनेका सुझाव दिया।

मार्च २०, शनिवार

बगीचा देखने गया। पत्र लिखे। पैदल ही गया―आया।

मार्च २१, रविवार

मुल्ला दाऊद और जमाल सेठके यहाँ गया। जमाल सेठ घरपर नहीं थे। विलायतकी डाक लिखी। चेटीका मन्दिर देखने गया।

मार्च २२, सोमवार

सेनसे मुलाकात। पोपटभाईके यहाँ भोजन।

मार्च २३, मंगलवार

अन्नाने बताया कि उसका इरादा मेरे साथ शामिल होनेका है। मैंने उसे एक बार फिर विचार करके सुबह बात करनेके लिए कहा। उससे कोतवालकी तथा मगनलालकी प्रतिज्ञाकी चर्चा की। सार्वजनिक सभा-मानपत्र।

मार्च २४, बुधवार

अन्नाने फिर अपनी दृढ़ इच्छा प्रकट की और तुरन्त ही साथ हो जानेकी उत्सुकता दिखाई। लेकिन डॉक्टरने अस्वीकार कर दिया। गार्डन-पार्टी।

मार्च २५, बृहस्पतिवार

मूँगफलीकी मिल देखने गया। साँझको जमालके बगीचेमें। उसके साथ सुधारोंके विषयपर बातचीत।

मार्च २६, शुक्रवार

रंगूनसे रवाना। पोपटभाई साथ आये।

मार्च २७, शनिवार

स्टीमर में।

मार्च २८, रविवार

शामको कलकत्ते पहुँचा। श्री दासके यहाँ ठहरा।

मार्च २९, सोमवार

हिन्दू सभाकी ओरसे मानपत्र। श्री हॉलैंडसे भेंट। श्री दासके यहाँ समारोह।

मार्च ३०, मंगलवार

नेशनल कालेजके शिक्षकोंसे मुलाकात। भारतीय संघ (इंडियन एसोसिएशन) के सदस्योंके साथ विचार-विमर्श। श्रीमती रायसे भेंट। श्री एच० बोससे मुलाकात। कुमारबाबूसे भेंट।