पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 12.pdf/६८४

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
६४४
सम्पूर्ण गांधी वाङमय

डंडी जेलसे मगनलालको लिखते हुए वित्तीय प्रबन्धके सम्बन्धमें हिदायतें दीं; फलाहारकी अनुमति दे दी गई। पोलक, कैलेनबैक हिरासत में।

नवम्बर १२: वेरुलम १,५०० हड़तालियोंसे विमुक्त; टोंगाटसे लेकर उमगेनी तकके हजारों गिरमिटिया मजदूरों द्वारा बागानों में हड़ताल।

नवम्बर १३: गांधीजी फोक्सरस्ट जेलमें, जहाँ पोलक और कैलेनबैंकको रखा गया था, परिवर्तित।

नवम्बर १४: फोक्सरस्ट न्यायालयके सामने वक्तव्य दिया; स्वयं प्रस्तुत साक्ष्यपर अपराधी ठहराये गये; ३ मासकी और सजा।

नवम्बर १५ : कैलेनबैकके विरुद्ध शाही गवाहके रूप में उपस्थित; कैलेनबैकको तीन मासकी सजा।

सत्याग्रही माउंट एज़कम्बमें बैरकोंके अन्दर बन्द, खाना नहीं दिया गया; नेटाल भारतीय कांग्रेस द्वारा तारसे हड़तालियोंको खाना देनेकी अनुमति प्राप्त।

नवम्बर १६ : डर्बनमें रेलवे, चीनी-कारखाने, डाक तथा निगमके सभी भारतीय मजदूर हड़तालपर; हड़तालियों और पुलिसके बीच टक्कर; कुल १६ भारतीय घायल, एककी मृत्यु।

नवम्बर १७: गांधीजी पोलकके मामलेमें गवाहके रूपमें उपस्थित; पोलकको तीन मासकी सजा।

नवम्बर १८: गांधीजी मैरित्सवर्ग जेलमें, कैलेनबैक ऋगर्सडॉर्प जेलमें और पोलक बॉक्स- बर्ग जेलमें परिवर्तित। डर्बनम ७,००० से ८,००० तक हड़तालपर। भारत-मन्त्रीने उपनिवेश-मन्त्रीके सामने नेटाली भारतीयोंके साथ किये जानेवाले क्रूर व्यवहारके सम्बन्धमें भारतकी नाराजगीपर गम्भीर चिन्ता व्यक्त की, और वक्तव्य देनेके लिए कहा।

नवम्बर १९: जमनादास गांधी तथा ४ अन्यों द्वारा किम्बलेंसे ट्रान्सवालकी सीमा पार।

नवम्बर २० : हार्बरके २६४ हड़तालियों, ५ नेताओंको ७ दिनकी सख्त कैदकी सजा। भारत सेवक समिति भवन में बम्बईकी महिला सभा द्वारा दक्षिण आफ्रिकी भार- तीयोंके लिए हमदर्दी, घन जुटानेका निश्चय।

नवम्बर २१ : सोराबजी रुस्तमजी, क्रिस्टोफर गिरफ्तार। मैरित्सबर्ग में हड़ताल; थम्बी नायडू गिरफ्तार।

नवम्बर २४ : लॉर्ड हार्डिजने, मद्रास में दक्षिण आफ्रिकी भारतीयोंके सम्बन्धमें समवेदना- पूर्ण वक्तव्य दिया।

नवम्बर २५ : 'इंडियन ओपिनियन के कार्यवाहक सम्पादक वेस्ट, फीनिक्समें गिरफ्तार, "गिरमिटिया लोगोंको शरण देने" का आरोप। बेनवा बागानमें पुलिस द्वारा गोलीसे दो भारतीयोंकी हत्या। वेरुलम तथा अन्य स्थानों में हड़ताली गिरफ्तार; ७ दिनकी कैदकी सजा।

नवम्बर २६ : वेस्ट न्यायालय में पेश, एक सप्ताह के लिए हिरासतमें। प्लॉट्सके चीनी बागानके ९४ हड़तालियोंको ७ दिनकी कैदकी सजा।