पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 12.pdf/६८१

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
६४१
तारीखवार जीवन-वृत्तान्त

उन्हें पुन: गिरफ्तार कर तीन मासके कठिन कारावासकी सजा। न्यू कैंसिलके १६ हड़तालियोंको दो मासके कारावासकी सजा।

अक्तूबर २५ के पूर्व : गांधीजीने जी० ए० नटेसनको तार देकर बताया कि सत्याग्रहके प्रश्न पर भारतीयोंके बीच मतभेद होनेके बारेमें 'टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट गलत।

अक्तूबर २५ : डर्बन व्यापार मण्डलमें भारतीय श्रमिकोंके नियोजकोंके बीच भाषण। नेटाल मर्क्युरी'को दी गई एक भेंटमें बताया कि कोयला खानोंमें हड़ताल होनेका कारण यह है कि सरकार तीन-पौंडी कर हटाने में असफल रही।

अक्तूबर २६ : गांधीजीका डंडीके हिन्दू-मन्दिर में भारतीय खान-मजदूरोंके बीच भाषण। ८०० खान मजदूर और हड़तालमें शामिल।

जर्मिस्टन भारतीय संघ द्वारा एशियाई बाजार तथा वतनी बस्तीके बीच दुहरी बाड़ खड़ी करनेके लिए नगरपालिकाके विरुद्ध सत्याग्रह करनेका निश्चय । लेडीस्मिथके भारतीयों द्वारा हड़तालका समर्थन; सत्याग्रहियोंके परिवारोंकी सहायताके लिए समिति स्थापित।

अक्तूबर २७: नेटाल भारतीय कांग्रेसने सभा करके गोखलेको तार दिया कि वह आन्दोलनका समर्थन करती है। फोक्सरस्टमें ६ सत्याग्रही गिरफ्तार, ४ को ३ मासकी कड़ी कैद की सजा। उपनिवेश में उत्पन्न ५ भारतीय, जिनमें अल्बर्ट क्रिस्टोफर तथा रूबेन जोजेफ भी शामिल थे, डर्बनसे हड़तालवाले क्षेत्रमें गये। सत्याग्रहियोंकी 'सेना' को सूचित किया गया कि

अक्तूबर २८: गांधीजीने गृह मन्त्रीसे तार द्वारा मूल कर सवन्धी प्रश्नपर उसका औचित्य देखते हुए पुनःविचारकी अपील की । न्यू कैसिलसे कूच प्रारम्भ। जनरल स्मट्सने दक्षिण आफ्रिकी दलकी बैठक में इस बात से इनकार किया कि उन्होंने गोखलेको तीन-पौंडी कर हटानेका वचन दिया था।

अक्तूबर २८ के बाद: नेटाल भारतीय कांग्रेसने तीन-पौंडी कर हटाने के वादेसे सरकारके इनकार करने के सम्बन्ध में गोखलेको तार दिया; गोखलेने पुष्टि की कि निश्चित रूपसे वादा किया था।

दूसरे दिन कूच प्रारम्भ होगा। समस्याओं पर जोर देते हुए

अक्तूबर २९ : गांधीजीका बैलेंगीशके भारतीय खान मजदूरोंके साथ इंगोगोसे फोक्सरस्टके लिए प्रस्थान।

गोखलेको सूचना दी कि वे गिरफ्तार होनेके लिए हड़तालियोंके साथ कूच कर रहे हैं; प्रार्थना की कि वे पोलकको लन्दनमें बसनेमें मदद दें। भारतीय हड़तालियों द्वारा काम पुनः प्रारम्भ करनेकी सरकारी हिदायतोंको स्वीकार करने से इनकार।

नेटाल भारतीय कांग्रेसने सरकार पर आरोप लगाया कि उसने कर हटानेके वादेका निराकरण कर विश्वासघात किया है।

१२-४१