पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 12.pdf/६८०

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
६४०
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

अक्तूबर १९ : गांधीजी डर्बनकी भारतीय सभामें शामिल। सभा द्वारा उनकी नीतिकी आलोचना और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास। डर्बनसे न्यू कैंसिलके लिए रवाना।

हमीदिया इस्लामिया अंजुमन द्वारा फ्रीडडॉप में आयोजित सभामें स्मट्स द्वारा मुस्लिम तलाक-कानूनके बारेमें किये गये अपमानजनक उल्लेखका विरोध।

अक्तूबर २०: डैनहॉजरमें २२ रेलवे मजदूरोंने काम छोड़ा। न्यू कैंसिल, कैम्ब्रियन तथा डर्बनकी जहाज सम्बन्धित कोयला खानोंके करीब ३,००० मजदूर हड़तालपर।

अक्तूबर २१ : यूरोपीय समितिको बैठक में शामिल होनेके लिए गांधीजीका न्यू कैंसिलसे जोहानिसबर्गके लिए प्रस्थान।

लॉर्ड ऍमॉटसे निजी तथा अनौपचारिक भेंट।

११ भारतीय महिलाएँ न्यू कैसिलमें गिरफ्तार। उनके यह स्वीकार करनेपर कि उन्होंने शान्तिपूर्ण ढंगसे खनिकोंको काम छोड़नेकी सलाह दी, उन्हें आवारा- गर्दी अधिनियमके अन्तर्गत तीन मासके कठोर कारावासका दण्ड।

अक्तूबर २२ के पूर्व : डैनहॉज़रकी सभामें १,००० से अधिक भारतीयों द्वारा हड़ताल करनेका निर्णय।

डर्बनमें हड़तालियोंके लिए धन तथा अन्न एकत्र करनेके उद्देश्यसे दाऊद मुहम्मदकी अध्यक्षता में एक समितिका निर्माण।

अक्तूबर २२: गांधीजीने जोहानिसबर्ग से गोखलेको तार दिया कि यदि सरकार तीन- पौंडी कर हटानेका वादा करे तो हड़ताली फिर कामपर चले जायेंगे। 'रैंड डेली मेल 'के प्रतिनिधिको बताया कि २,००० मजदूर बेकार हैं, पक्षपात- पूर्ण रिपोर्ट देकर भारतीयों में मतभेद पैदा करनेके प्रयत्नोंके लिए पत्रकी निन्दा की। हड़तालके क्षेत्रमें हैटिंगस्प्रूट, एलँड्स्लागावेका दौरा करके न्यू कैंसिल लौटे। डैनहॉजरमें १,५०० हड़तालियों द्वारा सीमापर जाकर गिरफ्तार होनेका निर्णय।

अक्तूबर २३ के पूर्व : गांधीजीने न्यू कैसिलसे बोथाको तार दिया कि यदि सरकार तीन-पौंडी कर हटानेका वादा करे तो उसके विरोधमें की गई हड़ताल समाप्त कर दी जायेगी। अखबारोंको दिये गये तारमें बताया कि वे स्वयं खनिकोंको खानें छोड़कर गिर- फ्तार होने की सलाह दे रहे हैं। फोक्सरस्टमें फेरी लगानेके आरोपमें मणिलाल गांधी और ४ अन्य गिरफ्तार।

अक्तूबर २३ : गांधीजीने अखबारोंको सूचना दी कि हड़तालियोंको खानें छोड़कर गिर- फ्तार होने या फोक्सरस्ट जानेका आन्दोलन सन्निकट।

‘नेटाल मर्क्युरी'ने रिपोर्ट दी कि हड़तालके कारण ९ खानें बन्द।

अक्तूबर २४: गांधीजीने मगनलाल गांधीको लिखा कि उनका संकल्प २,००० व्यक्तियोंको ट्रान्सवाल ले जानेका है। उनके साथ जोहानिसबर्ग जानेवाले ६ भारतीय निवॉसित; वापस प्रवेश करनेपर