पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 12.pdf/६७६

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
६३६
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

जुलाई १९ : हड़तालकी स्थिति के कारण बातचीत करने में स्मट्सकी असमर्थताको देखते हुए गांधीजी रैंडसे लौट।

जुलाई २१ : जे० बी० पेटिटको एक पत्रमें लिखा कि स्वेच्छया दिया गया चन्दा स्वीकार कर लिया जायेगा; ८,७२० पौंडकी प्राप्ति स्वीकार की।

जुलाई २६ : 'इंडियन ओपिनियन' ने सूचना दी कि गांधीजीने “सरकारके सामने अनेक असम्भावित मुसीबतें आने के कारण स्मट्सकी इच्छानुसार कोई भी कार्यवाही नहीं की।"

जुलाई २९ : गांधीजीने डर्बनसे तार देकर गोखलेको सूचित किया कि औद्योगिक संकट- ने समझौता विषयक बातचीतकी प्रगतिमें बाधा डाली है। जोहानिसबर्ग पहुँचे।

जुलाई ३० : लॉर्ड ऍम्टहिलने लॉर्ड सभामें कहा कि प्रवासी विनियम विधेयक अस्थायी समझौतेके अनुसार नहीं है और साम्राज्य सरकारसे प्रार्थना की कि वह संशोधन होने तक विधेयकको रोके रखे।

अगस्त १ : प्रवासी विनियम अधिनियम अमलमें आया।

अगस्त २ के पूर्व : ब्लूमफॉन्टीनमें ३४ महिलाओंको अपने पास पास न रखनेके कारण कैदकी सजाएँ।

अगस्त ७ : लन्दन में गोखलेने तीन पौंडी कर तथा भारतीय विवाहोंके प्रश्नपर फिशर- से बातचीत की। गांधीजीने जमनादास गांधीको लिखा कि कैलेनबैक और मणिलाल गांधी उनके साथ भारत जायेंगे और प्रेस अपना काम जारी रखेगा।

अगस्त ११ : जे० बी० पेटिटने सत्याग्रह कोषमें भारतकी ओरसे चन्देके रूपमें ४०० पौंड तार द्वारा भेजे ।

अगस्त १२ : दक्षिण आफ्रिका ब्रिटिश भारतीय समितिने भारतके अवर सचिवसे १९१३के वित्तीय सम्बन्ध अधिनियमके खिलाफ शिकायत की कि वह भारतीय व्यापारियोंके लिए क्लेशप्रद है।

अगस्त १५ : जोजेफ जे० डोककी उमतलीमें मृत्यु।

अगस्त १६ के पूर्व : संयुक्त प्रान्तीय कांग्रेस समितिके अध्यक्ष मोतीलाल नेहरूने वाइस- रायको तार दिया कि प्रवासी विधेयकपर शाही स्वीकृतिको रोक रखनेके लिए साम्राज्य सरकारपर जोर दिया जाये।

अगस्त २३ : 'इंडियन ओपिनियन में डोकके बारेमें लिखा।

अगस्त २४ : गांधीजीने जोहानिसबर्ग से गृह मन्त्रीके निजी सचिवको लिखा कि नये अघि- नियमकी सरकारी व्याख्या द्वारा भारतीयोंके "वर्तमान तथा अर्जित अधिकारोंके लिए" खतरा पैदा हो गया है।

जोहानिसबर्ग में बैप्टिस्ट गिरजाघरमें डोककी आत्माकी शान्तिके लिए की गई प्रार्थनाके अवसरपर भाषण।

अगस्त २९ : तीन-पौंडी करकी अवशिष्ट रकम न चुकानेके कारण अपराधी, भूतपूर्व गिरमिटिया मजदूर सरजूको कामपर रखनेके कारण मगनलाल गांधीपर समन जारी। पोलकका इंग्लैंडसे दक्षिण आफ्रिका के लिए प्रस्थान।