पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 12.pdf/६७०

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
सामग्रीके साधन-सूत्र

केप आर्गस : केप टाउनका दैनिक समाचारपत्र।

केपटाइम्स: केप टाउनका दैनिक समाचारपत्र

चार्ल्स फ्रीयर ऐन्ड्रयूज : लेखक बनारसीदास चतुर्वेदी तथा मार्जरी साइक्स, प्रकाशक जॉर्ज एलेन ऐंड अनविन, लन्दन, १९४९।

कलोनियल ऑफिस रेकर्ड्स : उपनिवेश कार्यालय, लन्दनके पुस्तकालयमें सुरक्षित कागजात। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५९।

गांधी स्मारक संग्रहालय, नई दिल्ली: गांधी-साहित्य और सम्बन्धित कागजातका केन्द्रीय संग्रहालय तथा पुस्तकालय, देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५९।

गांधीजीनी साधना : लेखक रावजीभाई पटेल, प्रकाशक नवजीवन प्रकाशन मन्दिर, अहमदाबाद, १९३९।

इंडियन ओपिनियनका, स्वर्ण अंक : दक्षिण आफ्रिका में सत्याग्रहके स्मारकके रूपमें दिसम्बर, १९१४में प्रकाशित, १९०६-१४।

हिन्दू : मद्राससे प्रकाशित समाचार पत्र; १८७८में साप्ताहिकके रूपमें प्रारम्भ, १८८३में त्रिसाप्ताहिक बना, और १८८९ से दैनिक।

इंडिया (१८९०-१९२१) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकी लन्दन स्थित ब्रिटिश समिति द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक पत्र । देखिए खण्ड २, पृष्ठ ४१०।

इंडियन ओपिनियन, (१९०३-६१) : सितम्बर २०, १९१३ तक शनिवारको निकलनेवाला साप्ताहिक पत्र; किन्तु उसके बाद सितम्बर २४ से बुधवारको प्रकाशित; इसकी डर्बनमें स्थापना हुई, किन्तु बादको फीनिक्स ले जाया गया। इसमें अंग्रेजी और गुजराती दो विभाग थे। प्रारम्भमें हिन्दी तथा तमिल विभाग भी थे।

जीवन प्रभात (हिन्दी) : लेखक प्रभुदास छगनलाल गांधी, प्रकाशक सस्ता साहित्य मण्डल, नई दिल्ली, १९५४।

जीवनना झरणा(गुजराती) : लेखक प्रभुदास छगनलाल गांधी, प्रकाशक नव- जीवन कार्यालय, अहमदाबाद; पहला संस्करण १९४५, दूसरा संस्करण, १९५९ ।

जीवननुं परोढ (गुजराती) : लेखक प्रभुदास गांधी, प्रकाशक नवजीवन कार्यालय, अहमदाबाद, १९४८।

महात्मा गांधीजीना पत्रो (गुजराती) : डी० एम० पटेल द्वारा सम्पादित, सेवक कार्यालय, अहमदाबाद, १९२१ ।

नेटाल मर्क्युरी (१८५२- ) : डर्बनका दैनिक समाचारपत्र ।

भारत राष्ट्रीय अभिलेखागार (नेशनल आर्काइव्ज़ ऑफ इंडिया ) : भारतके