पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 12.pdf/३२३

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२८७
तार : लॉर्ड ऍटहिलको


संघर्ष तबतक जारी रहना चाहिए जबतक हम कुछ लोग प्रयत्नमें मर न जायें। इस लम्बे आध्यात्मिक संघर्षकी सारी अवधिमें हमने अबतक उपर्युक्त महत्वपूर्ण सिद्धान्तको सफलतापूर्वक निभाया है। संघर्ष के दौरान साम्राज्यीय मन्त्रियोंने बार-बार हमारा किया और बादमें स्थानीय मन्त्रियोंकी भाँति उसने माँगें स्वीकार की। हम पीछे कदम हटानेमें असमर्थ। भगवानसे प्रार्थना कि वह आपको भीषण संकटके दौरान बल प्रदान करे और आप रास्ता ढूंढ़ने में सफल हों।

गांधी

[अंग्रेजीसे]
सर्वेट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी

२१३. तार : गो० कृ० गोखलेको'

डर्बन
दिसम्बर २४, १९१३

गोपनीय

सात प्रतिनिधि पादरियोंने हम तीनोंसे लम्बी बातचीत की। उन्होंने सरकारको मध्यस्थताके सुझावका तार दिया। यदि वह स्वीकार नहीं किया गया तो वे खुले आम हमारी मांगें पूरी करानेका आन्दोलन करेंगे। रैड डेली मेल' ईस्ट लन्दनका खरीता सरकारको मान लेनेका जोरसे आग्रह करता है। हॉस्केनने मांगोंके समर्थनमें एक सार्वजनिक अपील जारी की है।

गांधी

[अंग्रेजीसे]
सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी

२१४. तार : लॉर्ड ऍम्टहिलको

डर्बन
दिसम्बर २४, १९१३

लॉर्ड ऍम्टहिल

रिचका स्वर अन्तिम चेतावनीका नहीं है। 'केप टाइम्स' स्वीकार करता है कि माँगें उचित और भाषा नम्र है, लेकिन उसी पत्र में अल्टीमेटमकी ध्वनिपर आपत्ति। गम्भीर उत्तेजनाके

१. यह तार, अन्तिम दो वाक्योंको हटाकर, लॉर्ड ऍटहिलको भी भेजा गया था।

२. लॉर्ड ऍन्टहिलने रिचको तार भेजकर गांधीजीको संदेश दिया था कि मौजूदा परिस्थितिमें उनका रुख सत्याग्रहकी भावनाके अनुकूल नहीं है, उसके कारण १० वर्षोंके किये-करायेपर पानी फिर जायगा।