पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 12.pdf/२८६

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

१८२. भेंट : रायटरको'

[चार्ल्सटाउन
नवम्बर ३, १९१३]

श्री गांधीने भेंट किये जानेपर कहा कि वे १,५०० लोगोंको गिरफ्तार होनेके लिए ट्रान्सवालमें ले जानेका विचार करते हैं। यदि वे गिरफ्तार न किये गये तो वे आगे चले जायेंगे और सम्भवतः लॉलीके पास श्री कैलेनबैकके टॉलस्टॉय फार्ममें ठहर जायेंगे।

[अंग्रेजीसे]
इंडियन ओपिनियन, १२-११-१९१३

१८३. तार : गो० कृ० गोखलेको

[चार्ल्सटाउन
नवम्बर ४, १९१३ से पूर्व]

पांच हजार लोग हड़तालपर, जिनमें से चार हजारको खिलाना होता है। इनमें तीन हजार स्त्रियाँ हैं और छ: सौ बच्चे। तीन सौ जेलमें हैं और अन्य दो सौ गिरफ्तार कर लिये गये है। पन्द्रह सौ हड़ताली चार्ल्सटाउनमें हैं और बाकी गिरफ्तार होनेके निमित्त सीमा पार करनेसे पूर्व न्यूकैसिलमें इकट्ठे हो रहे हैं। हड़तालियों में उत्साह बढ़ रहा है। कई जगह पादरी लोग हमारी शिकायत दूर करवानेके लिए कार्रवाई कर रहे हैं।

[अंग्रेजीसे ]
टाइम्स ऑफ इंडिया, ५-११-१९१३

१. गांधीजीने कूच करनेवालोंके साथ चासटाउनमें पड़ाव डाला था। वहाँ रायटरके संवाददातासे उनकी भेंट हुई थी जिसका केवल एक संक्षिप्त विवरण उपलब्ध है।