पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 12.pdf/१२२

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
८६
सम्पूर्ण गाँधी वाङ्मय


विस्तृत विधि-विधानोंके साथ होते हैं। इतना गया दक्षिण आफ्रिकामें एक भी अवांछनीय भारतीय स्त्रीके आनेका उदाहरण नहीं मिला है।

गांधी

हस्तलिखित अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० ५८०२) की फोटो-नकलसे।

६६. तार : सिनेटर शाइनरको

[फोनिक्स]
मई २९, १९१३

सिनेटर श्राइनर

संसद-भवन

केप टाउन

अलेक्जेंडर कहते है कि विवाह-पंजीयनके अभावमें अवांछनीय स्त्रियोंका प्रवेश रोकनेका अपना मैं तारसे सूचित करूँ। खयालसे भारतमें विवाहोंका दर्ज कराना अनावश्यक. है क्योंकि भारतीय विवाह बड़ी निष्ठा और विस्तृत विधि-विधानोंके साथ होते है। इसके अलावा अवांछनीय भारतीय स्त्रियोंके प्रवेशका खतरा बहुत कम है। इस लम्ब अरसेमें दक्षिण आफ्रिकामें एक भी ऐसी भारतीय स्त्रीके आनेका उदाहरण नहीं है यद्यपि सर्लके फैसलेसे पहले भारतीय स्त्रियाँ पतिके मौखिक बयानके बलपर बेरोकटोक प्रविष्ट होती थीं। वतमान सशाधन भारतीय पत्नियोंकी रक्षाकी दृष्टिसे बिलकुल निकम्मा है।

गांधी

हस्तलिखित अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० ५८०३) की फोटो-नकल से।

६७. तार : सिनेटर माइनरको

फीनिक्स
मई ३०,

सिनटर शाइनर
केप टाउन

तारके लिए धन्यवाद। इससे पहले इसलिए नहीं लिखा कि जबतक बिलकुल मजबूर न हो जाऊँ आपको परेशान करनेसे झिझकता था। जनरल स्मट्सके और मेरे बीचका १९११का पत्र-व्यवहार उस अस्थायी समझौतेका आधार था अप्रैल १९११ के 'इंडियन ओपिनियन' में छपा आपको प्रतिलिपि भेजनके लिए सम्बन्धित