पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 12.pdf/११७

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

५९. तार : मार्शल कैम्बेलको

[फीनिक्स]
मई २४, १९१३

सिनेटर मार्शल कैम्बल
केप टाउन

आपके तारके लिए धन्यवाद। यदि अधिवेशनमें कर हटा दिया तो सरकार अविश्वास और अपयशसे बच जायेगी। इससे भारतीयोंके साथ देरसे ही सही न्याय होगा। अलेक्जेंडरको तार दिया है कि विवाह-सम्बन्धी संशोधनसे समाधान नहीं होता। भारतमें तो शायद ही कोई विवाह पंजीकृत होता है इसलिए जबतक पंजीयनवाली धारा निकाली न जाये तबतक कोई राहत न मिलेगी। अलेक्जेंडर भारतीय कानून और रिवाज नहीं जानते। यदि आपको दिये गये मन्त्री महोदयके आश्वासनका कुछ अर्थ है तो वे निःसन्देह अब भी विधेयकमें ऐसा संशोधन कर देंगे जिससे भारतीय विवाह वैध हो जायेंगे, दक्षिण आफ्रिकामें उत्पन्न भारतीयोंका केप प्रवेशका अधिकार बहाल हो जायेगा और उनके जो थोड़े-से मौजूदा अधिकार हैं वे कायम रहेंगे। दूसरोंके अधिकारोंको बेचकर अपने-आपको जेलसे या उससे भी बड़े कष्टोंसे बचानेके लिए कोई समझौता करनेके लिए तैयार नहीं। यदि आप सरकारसे न्याय करा सकें और उसके वादोंको पूरा करा सकें तो असहाय लोग आपके कृतज्ञ होंगे। कृपया फीनिक्सके पतेपर तार दें।

गांधी

हस्तलिखित अंग्रेजी मसविदे (एस० एन० ५७८६) की फोटो-नकल से।

६०. तार : पैट्रिक डंकनको

[फीनिक्स]
मई २७, १९१३

पैट्रिक डंकन
केप टाउन

तारके[१] लिए धन्यवाद। संशोधनसे कानूनमें केवल एक ही पत्नी की जा सकती है जैसा जस्टिस वेसेल्सने जसातके मामलेमें किया था।


१२-६
  1. १. देखिए " तार : ड्रमंड चैपलिन और दूसरोंको”, पृष्ठ ८० तथा इसी पृष्ठपर पाद-टिप्पणी २ भी।