पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf/४२७

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
३७३
दक्षिण आफ्रिकाका संक्षिप्त इतिवृत्त


जोहानिसबर्गपर जेमसनका हमला। ब्रिटिश उच्चायुक्तने प्रतिवाद प्रकाशित किया।
१८९६ नेटालमें १८९६ का मताधिकार अपहरण कानून ८ पेश।

केपके प्रधानमन्त्री पदसे रोड्सका इस्तीफा।
ट्रान्सवालके वतनी मजदूर आयोगने पोर्तुगीज पूर्वी आफ्रिका में मजदूर भरती कार्यालय खोलनेका एकाधिकार प्राप्त कर लिया।

ट्रान्सवालमें १८८५ के कानून ३ पर आयोगकी रिपोर्ट फोक्सराङ द्वारा स्वीकृत।
१८९७ कानून ३ से गोरों और गैर-गोरोंके बीच विवाह वर्जित।

नेटालमें चुनाव । एस्कम्बके स्थानपर बिन्स पदारूढ़।
नेटालमें १८९७ का प्रवासी प्रतिबन्धक अधिनियम १ जारी।
१८९७ का विक्रेता परवाना अधिनियम १८ स्वीकृत।
ट्रान्सवाल और ऑरेंज फ्री स्टेटके बीच ब्लूमफॉन्टीनका समझौता।
मिलनर केपमें उच्चायुक्त नियुक्त।
सम्राज्ञीकी हीरक जयंती।

लंदन में ब्रिटेन तथा उपनिवेशोंके प्रधानमंत्रियोंका पहला सम्मेलन।
१८९८ ब्लूमफॉन्टीनमें ट्रान्सवाल तथा ब्रिटेनके प्रतिनिधियोंका सम्मेलन। नेटाल कस्टम्स यूनियन में सम्मिलित।

बॉन्ड दलके नेताके रूपमें श्राइनर केपके प्रधानमन्त्री बने। क्रूगर फिरसे अध्यक्ष निर्वाचित।

ट्रान्सवाल और ऑरेंज फ्री स्टेटकी 'संघीय रैंड' की पहली बैठक।
१८९९ बोअर युद्ध आरम्भ। ब्रिटिश प्रवक्ताओंने भारतीयोंके साथ दुर्व्यवहारको युद्धका एक कारण बताया। भारतसे ब्रिटिश फौजोंका डर्बनमें आगमन।
१९०० ऑरेंज फ्री स्टेटके ब्रिटिश क्षेत्रका नाम ऑरेंज रिवर कालोनी घोषित।

ट्रान्सवाल ब्रिटिश शासन में मिला लिया गया। २०,००० बोअर शरणार्थी स्त्रियों और बच्चोंकी ब्रिटिश कारागार शिविरोंमें मृत्यु।

भूमि बन्दोबस्त आयोगकी रिपोर्ट प्रकाशित।
१९०१ जोहानिसबर्ग में म्यूनिसिपल शासन स्थापित।