पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf/१७८

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१३४
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

ईसाई कहते हैं, 'बाइबिल' ईश्वर-प्रेरित है; ईसा ईश्वरका अवतार, उसका बेटा था। क्या ऐसा था?

'ओल्ड टेस्टामेंट' में जो भविष्य बताया गया है, क्या वह सब ईसामें सही उतरा है?

आगे हमें कौन-सा जन्म मिलेगा, क्या इसका ज्ञान इस जन्ममें हो सकता है ? अथवा पिछले जन्ममें हम क्या थे, इसका?

हो सकता है तो किसको?

आपने मोक्ष पाये हुए लोगोंके नाम बताये हैं, सो किस आधारपर?

आप किस आधारपर कहते हैं कि बुद्धदेव तकने मोक्ष नहीं पाया ?

अन्तमें दुनियाकी क्या स्थिति होगी?

क्या यह अनीति मिटकर सुनीति स्थापित होगी?

क्या दुनियाका कभी प्रलय होगा?

अपढ़को भक्तिसे ही मोक्ष मिल जाता है--क्या यह सही है ?

कृष्णावतार और रामावतार-- क्या ये सच बातें हैं? ऐसा हो तो इसका क्या अर्थ है ? वे साक्षात् ईश्वर थे या उसके अंश थे? क्या उनको माननेसे सचमुच मोक्ष मिल सकता है?

ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर कौन है ?

मुझे साँप काटने आये तो उसे काटने दूं या मार डालूं? उसे दूसरे तरीकेसे दूर करनेकी शक्ति मुझमें नहीं है, ऐसा मान लेता हूँ।

[गुजरातीसे]
श्रीमद् राजचन्द्र