पृष्ठ:संगीत-परिचय भाग १.djvu/८

यह पृष्ठ प्रमाणित है।
संगीत परिचय

*
पाठ पहला

स्वर ज्ञान

प्रश्न—स्वर किसको कहते हैं?

उत्तर—सुरीली और मीठी आवाज जो कानों को भली प्रतीत हो उसे स्वर कहते हैं।

प्रश्न—मूल स्वर कितने होते हैं?

उत्तर—मूल स्वर सात होते हैं।

प्रश्न—मूल स्वरों के पूरे नाम बताओ?

उत्तर—मूल स्वरों के पूरे नाम इस प्रकार हैं।

(१) षडज, (२) ऋषभ, (३) गन्धार, (४) मध्यम, (५) पंचम, (६) धैवत और (७) निषाद्

प्रश्न—मूल स्वरों के आधे नाम बताओ।

उत्तर—मूल स्वरों के आधे नाम हैं:—

स रे ग म प ध नी

प्रश्न—स्वर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर—स्वर तीन प्रकार के होते हैं।