पृष्ठ:संगीत-परिचय भाग १.djvu/१८

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
(.१६)

राग यमन कल्याण

प्रश्न-यमन कल्याण राग में कितने स्वर लगते हैं ?

उत्तर-यमन कल्याण राग में सात स्वर लगते हैं।

प्रश्न-यमन कल्याण राग में कौन-कौन से तीव्र और कौन-कौन से शुद्ध स्वर लगते हैं ?

उत्तर-यमन कल्याण राग में मं स्वर तीव्र और अन्य सब स्वर शुद्ध लगते हैं।

प्रश्न-यमन कल्याण राग का वादी स्वर कौनसा है ?

उत्तर-यमन कल्याण राग का वादी स्वर 'ग' है।

प्रश्न-यमन कल्याण राग का संवादी स्वर कौन सा है ?

उत्तर-यमन कल्याण राग का संवादी स्वर 'नी' है।

प्रश्न-यमन कल्याण राग के गाने का समय कौन सा है।

उत्तर-यमन कल्याण राग के गाने का समय रात्री का पहला पहर है।

प्रश्न-यमन कल्याण राग के आरोही के स्वर उच्चारण करो।

उत्तर- स रे ग म॑ प ध नी सं

प्रश्न-यमन कल्याण राग के अवरोही के स्वर उचारण करो।

उत्तर- सं नो ध प म॑ ग रे स

                        _______________