यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
सबसे बड़ा हीरा


दक्षिणी अफरीक़ा में बोर लोगों की पुरानी राजधानी प्रिटोरिया नगर है। उसके पास प्रीमियर नाम की एक हीरे की खान है। उसमें, कुछ समय हुआ, एक बहुत बड़ा हीरा निकला है। यह हीरा आज कल लन्दन में विराज रहा है। बड़ी खबरदारी के साथ ट्रांसवाल से वह लन्दन पहुँचाया गया है। जितने बड़े बड़े हीरे इस समय तक पाये गये हैं, उनसे यह कई गुना बड़ा है। देखने में वह काँच के एक छोटे ग्लास के बराबर है। जिस समय उसके निकलने की खबर दूर दूर तक पहुँची, उस समय उसकी क़ीमत अन्दाज़न एक करोड़ रुपए के कूती गई। जिन्होंने उसे देखा है, वे इस अन्दाज़ को गलत नहीं बतलाते। मह विशाल हीरा नाप में ४×२÷१२×११÷४ इञ्च है। इसका वजन ३०३२ कैरट है। अर्थात् कोई तीन पाव के क़रीब!

यह हीरा प्रायः निर्दोष है। एक आध निशान इसमें कहीं कहीं पर हैं। पर काट कर सुडौल करते समय वे निकल जायँगे और हीरे के आकार में विशेष कमी न होगी। यह बिल-

४८