पृष्ठ:विदेशी विद्वान.djvu/७६

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
७-अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ समाचार-पत्र-सञ्चालक विलियम हार्स्ट

अमेरिका अखबारों का घर है। सबसे अधिक अखबार वहीं निकलते हैं। वहाँ अख़बारों का प्रभाव भी बहुत बढ़ा- चढ़ा है। अखबार ही प्रजा के सच्चे नेता समझे जाते हैं। इस समय अमेरिका में जितने अखबारवाले हैं उन सबके शिरोमणि, सबसे अधिक धनवान, प्रभावशाली, योग्य और कार्यकुशल विलियम हार्स्ट हैं। किसी-किसी का कथन है कि केवल अमेरिका ही नहीं, किन्तु सारे संसार मे ऐसा चलता-पुर्जा समाचार-पत्र-सञ्चालक दूसरा न होगा।

जन्म और शिक्षा

हार्स्ट साहब का जन्म १८६४ ईसवी मे केलीफोरनिया की राजधानी सानफ्रांसिस्को नगर में हुआ था। आपके पिता सिनेटर हार्स्ट केलीफोरनिया के प्रसिद्ध करोड़पति थे। वे कई खानों के मालिक थे। खानें खुदवाकर खनिज पदार्थ निका- लना और उनका व्यापार करना ही उनका पेशा था। इसी की बदौलत वे इतने सम्पत्तिशाली हुए थे। शैशवावस्था के व्यतीत होने पर उन्होंने अपने पुत्र हार्स्ट को हारवर्ड-विश्व-