पृष्ठ:विक्रमांकदेवचरितचर्चा.djvu/९७

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
(११)
१ तैलप
२ सत्याश्रय
३ विक्रमादित्य (१)
४ जयसिंह
५ सोमेश्वर (१) उपनाम आहवमल्ल
६ सोमेश्वर (२)
७ विक्रमादित्य (२) उपनाम विक्रमांकदेव
८ सोमेश्वर (३)
९ जगदेकमल्ल
१० नूर्मडि तैलप
११ सोमेश्वर (४)

अन्तिम राजा सोमेश्वर (४) ने १९८२ से ११८९ ईसवी तक राज्य किया। तदनन्तर दक्षिण का सार्वभौमत्व यादव-वंशीय राजाओं के हाथ में गया।

विक्रमांकदेव इसी उत्तर-कालीन चालुक्य-शाखा का सातवाँ राजा था। इसने १०७६ से ११२६ ईसवी तक राज्य किया। इसके पिता का ठीक नाम सोमेश्वर था; पर वह ग्राहवमल्ल भी कहलाता था। बिल्हण ने उसे आहवमल्ल ही लिखा है। किसी किसी शिलालेख से मालूम होता है कि इस राजा