पृष्ठ:राबिन्सन-क्रूसो.djvu/३२१

यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२९८
राबिन्सन क्रूसो।


समय प्रथम तीन व्यक्तियों ने झट बन्दूक़ें भर लीं और एक ही बार गोली बरसा कर उन असभ्यों को छिन्न भिन्न कर डाला। इस अचानक अभिघात का कुछ कारण न समझ कर अवशिष्ट असभ्य लोग किंकर्तव्य-विमूढ़ हो रहे। बीच में झाड़ी की ओट रहने के कारण असभ्य लोग किसी को न देख कर शायद यह समझ रहे थे कि "देवता का गुप्त वज्रास्त्र हम लोगों का नाश करने के लिए उदीप्त हो उठा है।" यदि एटकिंस इस समय चुपचाप वहाँ से हट जाता तो बड़ा अच्छा होता। असभ्य लोग देवकर्तृक भय मान कर भाग जाते; किन्तु एटकिंस ने इस विषय में बार बार चिताये जाने पर भी उसका पालन न किया। वह उजड्ड था न। वहीं रह कर वह फिर बन्दूक़ भरने लगा। उधर जो असभ्य पीछे से आ रहे थे उन्होंने एटकिंस प्रभृति को देख कर एकाएक उन पर आक्रमण किया। एटकिंस आदि छः व्यक्तियों ने लगातार गोली बरसा कर बीस-पचीस आदमियों को धरती पर लिटा दिया, तो भी असभ्य पीछे न हटे। उन्होंने तीर से एक अँगरेज़ को मार डाला, और एटकिंस को भी घायल किया। फिर एक स्पेनियर्ड और एक असभ्य नौकर को भी मार गिराया। वह असभ्य नौकर बड़ा साहसी वीर था। उसने मरते मरते भी सिर्फ लाठी की मार से पाँच दुश्मनों को मार डाला था।

हमारे दल वाले भयंकर रूप से श्राक्रान्त होने पर दौड़ कर एक टीले पर चढ़ गये। हम लोगों ने भागते भागते भी तीन बार बन्दुके चलाईं। किन्तु असभ्य लोग ऐसे हठी थे कि पचास-साठ मनुष्यों को हत और इससे भी अधिक व्यक्तियों को घायल होते देख कर भी हम लोगों का पीछा नहीं छोड़ते