यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

verse amount १२१ जो दोपविहीन, गुणयुक्त और अलंकार सहित शब्दार्थ है, वे काव्य कहलाते हैं। रमणीयार्थप्रतिपादक. शब्दः काव्यम् ।-पडितराज रमणीय अर्थ प्रतिपादक शब्द को काव्य कहा जाता है। रसात्मक वाक्यं काव्यम् । साहित्यदर्पणकार रमात्मक वाक्य को काव्य कहते है- अगरेज कवि ले हट लिखते हैं- Poetry is the best words in their best order." 'जिसमे सर्वोत्तम शब्द सर्वोत्तम क्रम से स्थापित हो, वही कविता है।' "He is the best whose exhibits the greatest of strength, sweetness, unsuperfluousness, variety, straightforwardness and oneness 'सर्वोत्तम कवि वही है, जिसके पद्यो मे सामर्थ्य, माधुर्य, रोचकता, सहज प्रवाह और भाव की सामञ्जस्यपूर्ण एकता हो ।' शेली का यह कथन है- "Poetry is the record of the best and happiest moments of the happiest and best minds. 'कविता सर्वश्रेष्ट और बढ़तम मन्तिप्का के श्रेष्ठ और सुखमय अवसरो को रचनाओ का समूह है।' ड्राइडेन की यह सम्मति है- · Poetry is articulate music." 'कविता अर्थपूर्ण संगीत है।' इन उद्धरणो का निचोड़ यही है कि जिसका शब्द-विन्यास सर्वोत्तम हो; जिसमे माधुर्य, रोचकता और रस प्रवाह हो, मधुर भावमयी कल्पना हो, अर्थपूर्ण संगीत हो; जिसकी शब्द-योजना में चमत्कार हो,